{"_id":"66235f1a4118a09a1c0a7fcd","slug":"video-veteran-leader-ganguram-musafir-returns-home-to-congress-joins-supporters-at-rajiv-bhawan-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस में की घर वापसी, राजीव भवन शिमला में समर्थकों के साथ हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस में की घर वापसी, राजीव भवन शिमला में समर्थकों के साथ हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से बीते विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे दिग्गज कांग्रेस नेता गंगूराम मुसाफिर ने घर वापसी की है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में गंगूराम मुसाफिर समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस पार्टी में 40 वर्षों के बाद बीते चुनाव में बतौर निर्दलीय 13 हजार 187 मत हासिल किए थे। इससे पहले मुसाफिर 1982 में कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर निर्दलीय विधायक चुने गए थे। उसके बाद वह लगातार 6 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने। अब फिर से कांग्रेस में उनकी वापसी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।