Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theog kotkhai chitta main supplier arrested in haryana

शिमला: ठियोग-कोटखाई में चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद

Mon, 16 Nov 2026 03:53 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:53 PM IST
theog kotkhai chitta main supplier arrested in haryana
जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले कथित मुख्य सप्लायर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ठियोग निवासी ओमकार उर्फ ओमी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में रह रहा था। पुलिस ने उसके ठिकाने से 49 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 1,02,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। पुलिस थाना ठियोग में 13 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले 12 नवंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोटखाई तहसील के पपिल भूषण (37) और सुरेश (39) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। दोनों आरोपियों से पूछताछ और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के दौरान पुलिस को पता चला कि वे ठियोग निवासी ओमकार उर्फ ओमी से चिट्टा खरीदते थे। ओमकार पिंजौर में रहकर फोन के माध्यम से नशे की खेप की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी खेप मंगवाने के बाद उसका भुगतान नकद में करते थे। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और सप्लाई के मुख्य स्रोत की पहचान की। एक पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई। टीम ने 15 नवंबर को पिंजौर में दबिश देकर ओमकार उर्फ ओमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने की तलाशी के दौरान 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा, 1,02,500 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ओमकार के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में वर्ष 2021 के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा के पिंजौर में रहकर ठियोग और कोटखाई क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर रहा था। शिमला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक विशेष अभियान के तहत बाहरी राज्यों से 94 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में ऐसे आठ और वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया था। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर वर्ष 2026 में अब तक 70 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया गया है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 और 2024 में ऐसे चार-चार नेटवर्क पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान अब केवल स्थानीय स्तर पर नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है। पुलिस सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़कर मुख्य सप्लायरों और उनके नेटवर्क तक पहुंचने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नयागांव के पंचमुखी मंदिर में छठ पर्व का हुआ समापन, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

फिरोजपुर के शीतला मंदिर से निकाली गई 108 कलश यात्रा, बाजारों में गूंजे जयकारे

चंडीगढ़ में छठ पर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन

अयोध्या के रुदौली में तमसा नदी के तट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन

16 Nov 2026
विज्ञापन

रुपईडीहा में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, हनुमान सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

16 Nov 2026

गोंडा में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत

16 Nov 2026
विज्ञापन

सीतापुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण

16 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

16 Nov 2026

ऊना: संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा मंदिर

16 Nov 2026

सिरमौर: कालाअंब में छठ महापर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के 5 बजे मारकंडा नदी पहुंचे व्रती

16 Nov 2026

दमोह में खाकी पर हमला: जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर के बाल तक उखाड़े

16 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Nov 2026

बरेली: छठी मइया के गीतों से गूंजे पूजा घाट, सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व

16 Nov 2026

संगम तट पर उमड़ा आस्था का मेला, महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की

16 Nov 2026

उमरिया: बांधवगढ़ में रोमांचक नजारा, रात के सन्नाटे में सड़क पार करता दिखा बाघ, राहगीरों ने कैमरे में किया कैद

16 Nov 2026

अमेठी में कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, हाईवे से गांवों तक सफर में परेशानी

16 Nov 2026

अमेठी में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत, नदी घाटों पर भोर से उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ पूजा का समापन, गोमती के घाट पर दिखी भारी भीड़

16 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीश दमका सूर्य, राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Nov 2026

शास्त्री घाट पर वरुणापुल पर छठ व्रतियों का उमड़ा सैलाब

16 Nov 2026

पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया, गंगा आरती और आतिशबाजी भी हुई

16 Nov 2026

कानपुर: छठ पूजा घाटों पर भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का किया अनावरण

15 Nov 2026

छठ के रंग में रंगा शुक्लागंज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

कानपुर: छठवीं मंजिल से गिरकर संभव की मौत, शव पर 16-17 चोटों के निशान, चकनाचूर हुई सिर की हडिड्यां

15 Nov 2026

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

डीटीयू में इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर कार्यशाला

15 Nov 2026

नोएडा में मां की स्मृति में अध्यक्ष सतपाल यादव ने कराया छठ घाट का निर्माण, श्रद्धालुओं ने की सराहना

15 Nov 2026

नोएडा के घरों में अब स्मार्ट तकनीक की दस्तक, मोबाइल से नियंत्रित होंगे बिजली उपकरण

15 Nov 2026

गाजियाबाद में गंगनहर और हिंडन घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed