{"_id":"6afa7d154562562ff406ec4d","slug":"video-women-broke-their-36-hour-fast-by-offering-prayers-to-rising-sun-in-sitapur-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण
सीतापुर में लोकआस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में समापन हो गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के विभिन्न नदी घाटों और तालाबों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर महिलाएं घाटों पर पहुंचीं। पानी में खड़े होकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की।
शहर के गोल्फ ग्राउंड स्थित तालाब, 27वीं वाहिनी पीएसी परिसर और ताड़कनाथ मंदिर के पास सरायन नदी घाट समेत विभिन्न जलाशयों पर सुबह से ही छठ पूजा की रौनक दिखाई दी। घाटों पर दीपों की रोशनी, गन्ने से सजी वेदियां और छठ मइया के पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। व्रती महिलाओं ने दूध और जल से उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद छठ मइया की पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की।
चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के अंतिम दिन घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसी के साथ सूर्योपासना, संयम और लोकपरंपरा का यह महापर्व संपन्न हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।