Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Schools can now correct details ranging from names to dates of birth; port

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नाम से लेकर जन्मतिथि तक सुधार सकेंगे स्कूल, संशोधन के लिए पोर्टल खोला

Mon, 16 Nov 2026 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के नाम, पिता और माता के नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी और विषयों से संबंधित विवरण में संशोधन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Schools can now correct details ranging from names to dates of birth; port
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण में संशोधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। विद्यालय 17 से 25 नवंबर तक विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण में दर्ज त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से नौ दिन का अतिरिक्त समय दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों के नाम, पिता और माता के नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी और विषयों से संबंधित विवरण में संशोधन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


संशोधन केवल संबंधित विद्यालयों के माध्यम से बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित अवधि में ही किए जाएंगे। सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर 25 नवंबर तक उसे ठीक करना होगा। संशोधन मैट्रिक परीक्षा के अभिलेख के आधार पर ही किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed