{"_id":"6898922677210c9b910a6817","slug":"video-shimla-iskcon-shimla-made-the-city-resonate-with-hari-naam-sankirtan-nagar-kirtan-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: इस्कॉन शिमला ने हरि नाम संकीर्तन नगर कीर्तन से गूंजाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: इस्कॉन शिमला ने हरि नाम संकीर्तन नगर कीर्तन से गूंजाया शहर
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:05 PM IST
Link Copied
इस्कॉन शिमला की ओर से रविवार को हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस्कॉन मंदिर परिसर से प्रारंभ हुए इस कीर्तन में भक्तों ने भाग लिया। ढोल, मृदंग और करताल की मधुर धुनों पर भक्त ‘हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण-हरे हरे’ का संकीर्तन करते हुए न्यू शिमला की मुख्य सड़कों से गुजरे। पालकी पर सुसज्जित भगवान गौर निताई की भव्य झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। मुख्य केंद्र में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस्कॉन शिमला के अध्यक्ष ने बताया कि नगर संकीर्तन का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देना है। इसके साथ ही शिमला वासियों को आने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी के निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।