फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tempo Traveller stuck at Jhanjhidi; passengers inconvenienced.

Shimla News: झंझीड़ी में फंसा टेंपो ट्रैवलर, यात्री परेशान

Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller stuck at Jhanjhidi; passengers inconvenienced.
शिमला। राजधानी के झंझीड़ी में फाइबर लाइन बिछाने के कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के लिए चलने वाला एचआरटीसी का टेंपो ट्रैवलर दो जगह फंसा रहा। सड़क किनारे खोदाई के बाद फेंकी मिट्टी और पत्थरों के कारण दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रैवलर आगे नहीं जा पाया। इसे निकालते समय ट्रैवलर की एक ओर की तेल टंकी का ढक्कन भी टूट गया। मरम्मत करवाकर शाम करीब साढ़े चार बजे रूट पर लौटा ट्रैवलर एक बार फिर सड़क पर फैली मिट्टी और पत्थरों के कारण फंस गया। ट्रैवलर में 24 से अधिक सवारियां थीं। सवारियों को इस कारण करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस कारण ट्रैवलर के तीन फेरे प्रभावित हुए। स्थानीय निवासी संतोष वर्मा, अरुण कुमार, प्रवेश कुमारी, आर्यन ठाकुर, अंकुश, कीर्ति और विनोद नेगी ने कहा कि फाइबर लाइन बिछाने का कार्य रात को किया जाना चाहिए। परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सी सर्विस के इंचार्ज जाजू राम ने कहा कि खोदाई के कारण गाड़ी फंसने से उसे नुकसान हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article