{"_id":"6afc48460e452849d70271b0","slug":"video-queues-form-at-the-municipal-office-for-payment-of-waste-collection-bills-portal-adds-to-peoples-woes-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: कूड़ा बिल जमा करने के लिए निगम दफ्तर में लगीं लाइनें, पोर्टल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कूड़ा बिल जमा करने के लिए निगम दफ्तर में लगीं लाइनें, पोर्टल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
शिमला में कूड़ा बिल जमा करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को बिल निकलवाने और जमा करवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऑनलाइन पोर्टल के सही तरीके से काम न करने के कारण लोगों को दफ्तर पहुंचकर बिल संबंधी काम करवाना पड़ रहा है। इससे लोगों में नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कूड़ा बिल निकलवाने से लेकर उसे जमा करवाने तक की प्रक्रिया आसान नहीं रह गई है। पोर्टल नहीं चलने के कारण ऑनलाइन बिल डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, बिल जमा करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।