{"_id":"6afc6760be1d02f20f072a18","slug":"flowers-missing-from-planters-on-smart-city-streets-grass-takes-over-shimla-news-c-19-sml1002-821497-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर लगे गमलों से फूल गायब, घास का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर लगे गमलों से फूल गायब, घास का राज
विज्ञापन
राजधानी शिमला में शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कों पर लगाए फूलों के गमले अब बदहाली का शिकार हैं। हालात यह है कि ज्यादातर गमलों में लगे फूल सूख चुके हैं और उनकी जगह घास व झाड़ियां उग आई हैं। कई गमले कूड़ेदान बनकर रह गए हैं। सर्कुलर रोड पर गमलों की बदहाली देखकर शिमला आने वाले सैलानी भी हैरान हैं। संवाददाता अनिल पंवार ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इन गमलों की स्थिति का जायजा लिया। पेश है यह रिपोर्ट :-
वर्ष 2023 में लगाए गए थे एक करोड़ रुपये से गमले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्कुलर रोड समेत विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगाए फूलों के गमले अब खुद ही बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं।
उचित रखरखाव न होने के कारण इनमें लगाए ज्यादातर फूल सूख चुके हैं। इनकी जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर यह गमले कूड़ेदान बनकर रह गए हैं। कुछ जगहों पर गमले खराब होकर दीवारों से नीचे गिरने की कगार पर हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए सड़कों के किनारे बनी दीवारों पर यह गमले लगाए थे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चौड़ी की गई सड़कों पर बनी कंक्रीट की दीवारों को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह सौंदर्यीकरण योजना शुरू की थी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। शहर में सर्कुलर रोड, मालरोड, छोटा शिमला से ओल्ड बैरियर रोड और राजभवन के आसपास की दीवारों, सचिवालय परिसर, बालूगंज और क्रॉसिंग सहित विभिन्न स्थानों पर गमले लगाए थे, लेकिन अब इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो गमलों में नियमित रूप से पानी डाला जा रहा है और न ही पौधों की छंटाई और देखभाल हो रही है। इसके चलते इनमें लगे फूल सूख चुके हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गमले लगाने के बाद इनके रखरखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के हॉर्टिकल्चर विंग को सौंपा था। विभाग के पास इनके रखरखाव के लिए बजट की उचित व्यवस्था न होने के कारण परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
15 से 20 प्रजातियों के लगाए थे फूल
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इन गमलों में करीब 15 से 20 प्रजातियों के फूल और कई तरह के सजावटी पौधे लगाए थे। इनमें से ज्यादातर फूल अब खत्म हो चुके हैं। गमलों के रखरखाव के लिए दो साल का एग्रीमेंट किया था जो वर्ष 2025 में समाप्त हो गया। इसके बाद विभाग के कर्मचारी ही इनकी देखभाल कर रहे हैं। विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण सभी गमलों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है।
एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे विभाग
शहर में लगाए गए इन गमलों की देखभाल की जिम्मेदारी किस विभाग की है, इसे लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम आमने-सामने हैं। दोनों विभाग एक-दूसरे को इसकी जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि शहर में यह फूलदान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए थे। इनके रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का है। लोक निर्माण विभाग केवल कार्यान्वयन एजेंसी है।वहीं नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से नगर निगम का कोई लेना-देना नहीं है।