{"_id":"65ae03b773487a4d8805f765","slug":"video-on-the-occasion-of-ram-pran-pratistha-in-ayodhya-prabhat-pheri-took-out-in-the-chamba-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राममय हुआ चंबा, शहर में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राममय हुआ चंबा, शहर में निकाली प्रभात फेरी
अयोध्या में राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चंबा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर प्रभात फेरी निकाली गई। लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर में से प्रभात फेरी दशनामी अखाड़ा, जनसाली स्थित राम मंदिर, खरुडा, चोंतड़ा, बनगोटू स्थित राम मंदिर, नरसिंह मंदिर, हरिराय मंदिर, शिव मंदिर धडोग, शीतला माता मंदिर, बाबा श्रीचंद मंदिर से होते हुए शिव मंदिर का चक्कर लगाते हुए शहर के मुख्य चौक पर पहुंची। जहां पर भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। कुल मिलाकर राम नाम की धुन में सभी राममय दिखे। राम भक्त राकेश कुमार, संदीप कुमार, जसवीर नागपाल, सुनील नैयर, नीरज जोशी, श्री चंद नैयर समेत अमूमन 800 भक्तजन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।