फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the painter of rain solo art exhibition geyti theatre shimla

गेयटी थियेटर में 'द पेंटर ऑफ रेन' ने मोहा कला प्रेमियों का मन, कैनवास पर उतरी शिमला की बारिश

Fri, 18 Sep 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:32 PM IST
the painter of rain solo art exhibition geyti theatre shimla
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में इन दिनों कला प्रेमियों को बारिश की खूबसूरती को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिल रहा है। यहां चित्रकार जसवीर राम की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘द पेंटर ऑफ रेन’ शुरू हुई है। प्रदर्शनी में कलाकार ने शिमला में बारिश के दौरान दिखाई देने वाले मनमोहक दृश्यों और बदलते प्राकृतिक रंगों को अपने कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी में 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें ‘द पेंटर ऑफ रेन’ सीरीज के चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बारिश के दौरान शिमला की सड़कों, वातावरण और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को कलाकार ने रंगों और अपनी कल्पना के जरिए कैनवास पर उतारने का प्रयास किया है। बारिश के बाद धुली हुई पहाड़ियां, बादलों से घिरे दृश्य और पानी से चमकती शिमला की खूबसूरती इन चित्रों में अलग अंदाज में दिखाई देती है। यही वजह है कि प्रदर्शनी कला प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। हिमाचल से विदेश तक के दृश्य कैनवास पर प्रदर्शनी केवल शिमला की बारिश तक सीमित नहीं है। यहां हिमाचल प्रदेश और देश की ग्रामीण संस्कृति से जुड़े अनेक दृश्यों को भी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा कलाकार ने विदेश भ्रमण के दौरान देखे गए विभिन्न स्थानों और वहां के दृश्यों को भी अपनी कला में स्थान दिया है। चित्रकार जसवीर राम ने बताया कि वह देश-विदेश में भ्रमण करते रहते हैं। यात्राओं के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों की प्रकृति, वास्तुकला, संस्कृति और जीवन को करीब से देखने का अवसर मिलता है। इन्हीं अनुभवों को वह अपनी कला के माध्यम से कैनवास पर उतारते हैं। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश आर्किटेक्चर और उससे जुड़े स्थापत्य सौंदर्य को भी अपनी कला के माध्यम से कला प्रेमियों तक पहुंचाना चाहते हैं। उनके चित्रों में अलग-अलग स्थानों की वास्तुकला और परिवेश की झलक देखने को मिलती है। गेयटी थियेटर में लगी यह प्रदर्शनी शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवन, स्थापत्य कला और विदेशों के दृश्यों को एक ही जगह देखने का अवसर प्रदान कर रही है। बारिश को केंद्र में रखकर तैयार की गई विशेष सीरीज ने प्रदर्शनी को एक अलग पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर डिवीजन से कोलकाता रेल मार्ग से भेजा पर्सिमोन फल

VIDEO: राममंदिर में ड्रेसकोड से लेकर शुचिता के नए नियम किए गए अनिवार्य, ट्रस्ट ने बढ़ाई सख्ती

18 Sep 2026

उज्जैन: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने की माला फिर दिए भक्तों को दर्शन, परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

18 Sep 2026

वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन

18 Sep 2026

वीडियो: मोदी जी भगवान नहीं...पर भगवान से कम भी नहीं, हल्द्वानी में पीएम मोदी की भक्त संविका का बयान

18 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव

17 Sep 2026

दीपावली के लिए तैयार कर रहे वाटर फ्रूफ खिले रंग वाली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, प्रेशर मशीन से कर रहे रंगरोगन

17 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणपति महोत्सव में राधिका किशोरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Sep 2026

Meerut: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, भाजपाइयों ने समाज सेवा का दिया संदेश

17 Sep 2026

Meerut: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत सैफपुर कर्मचंदपुर दीपों से सजी

17 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में दो हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले परिवारों को मिले इंसाफ

17 Sep 2026

Meerut: बिमला हत्याकांड: रवि गौतम बोले- जनप्रतिनिधि के परिवार में घटना होती तो खुलासा हो जाता

17 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

17 Sep 2026

वीडियो: अल्मोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, मल्ला महल में प्रज्जवलित किए गए 51 हजार दीये

17 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीप, लिया सेवा का संकल्प

17 Sep 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, फैल रही बीमारियां

17 Sep 2026

VIDEO: शादी का हिसाब करने के बाद भी युवक पर हमला, राहगीरों ने बचाई जान

17 Sep 2026

VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला

17 Sep 2026

VIDEO: वृंदावन में होगी श्रीराधारानी के जन्मोत्सव की धूम, निज महल में होगा जन्माभिषेक

17 Sep 2026

VIDEO: बलदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत

17 Sep 2026

VIDEO: जाम में बाइक सवार का मोबाइल ले भागा युवक

17 Sep 2026

VIDEO: बच्चे को डांटने पर जानलेवा हमला

17 Sep 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्ट नगर में बिक रहे थे डुप्लीकेट पार्ट्स, माल सीज

17 Sep 2026

VIDEO: त्रिकोणीय प्रेम में डेयरी के बाहर हुई थी फायरिंग

17 Sep 2026

VIDEO: ग्रीन गैस ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए डीसीपी ने लिखा पत्र

17 Sep 2026

VIDEO: रंगबाजी में राष्ट्रीय खिलाड़ी काे कॉलेज के गेट पर पीटा

17 Sep 2026

VIDEO: जूता कारोबारी और उसके भाई पर मारपीट व रुपये निकालने का आरोप

17 Sep 2026

VIDEO: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ब्याज वाले पुलिसकर्मी की दहशत

17 Sep 2026

VIDEO: विवादित जमीन पर दो पक्षों में मारपीट

17 Sep 2026

VIDEO: बदहवास हालत में मिली लापता किशोरी

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed