Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No Panchayat resolution will be passed without a report from the ward members

Shimla News: वार्ड सदस्यों की रिपोर्ट के बिना पारित नहीं होगा पंचायत प्रस्ताव

Sat, 21 Nov 2026 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
No Panchayat resolution will be passed
without a report from the ward members
पुजारली पंचायत ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

मासिक बैठक में चर्चा के बाद होगा अंतिम फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायत पुजारली में अब किसी भी तरह का प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) पारित करवाने के लिए संबंधित वार्ड पंच की रिपोर्ट लेना अनिवार्य होगा।
वार्ड पंच की रिपोर्ट के बिना पंचायत कोई प्रस्ताव पारित नहीं करेगी। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला पंचायत की मासिक बैठक में ही लिया जाएगा। पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत बजट उपलब्ध करवाने, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों के लिए कुछ लोग अपनी पहुंच और सांठगांठ के जरिये काम करवा लेते थे। इसकी जानकारी न तो पंचायत प्रधान को होती थी और न ही संबंधित वार्ड पंच को। जब तक पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना मिलती, तब तक काम हो चुका होता था। इससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी रहती थी। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए पंचायत ने नए निर्देश जारी किए हैं।
अब संबंधित कार्य के लिए व्यक्ति को सबसे पहले वार्ड पंच के पास लिखित आवेदन जमा करवाना होगा। आवेदन मिलने के बाद वार्ड पंच इसकी जांच करेंगे और अपनी स्पष्ट रिपोर्ट पंचायत को सौंपेंगे। इससे यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि संबंधित कार्य के लिए पंचायत का प्रस्ताव जारी करना आवश्यक है या नहीं। वार्ड पंच की अनुशंसा और रिपोर्ट मिलने के बाद मामला पंचायत की मासिक बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्राम सचिव उसे तैयार करेंगे। पुजारली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि पंचायत में प्रस्ताव पारित करने से पहले संबंधित वार्ड पंच की रिपोर्ट लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


बजट का निजी कार्यों में करते थे इस्तेमाल
कई मामलों में सामने आया है कि कुछ लोग पंचायत को जानकारी दिए बिना सांठगांठ के जरिये विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बजट मंजूर करवा लेते थे। इस बजट का इस्तेमाल जनहित के कार्यों के बजाय निजी और घरेलू कार्यों में किया जाता था। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए पंचायत ने यह फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सरकारी धन का उपयोग जनहित में सुनिश्चित करना और बजट कहां तथा किस कार्य पर खर्च किया जा रहा है, इसकी जानकारी पंचायत और संबंधित वार्ड के लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article