Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather in Himachal: Chill intensifies in the mountains following snowfall

हिमाचल का मौसम: बर्फबारी के बाद पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन, किन्नौर-लाहौल में तापमान माइनस में; छाने लगा कोहरा

Mon, 23 Nov 2026 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:37 AM IST
सार

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather in Himachal: Chill intensifies in the mountains following snowfall
लाहौल के कोकसर के साथ सटी पहाड़ी पर बर्फबारी। file - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में पारा 0.4 और कल्पा में 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, जल स्रोतों के आसपास स्थित मंडी और बिलासपुर जिलों के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में 27, कांगड़ा में 24.7, नाहन और मंडी में 24, धर्मशाला में 23 और चंबा में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.1, मनाली में 17, कल्पा में 16.5, ताबो में 12.6 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सिरमौर जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

क्षेत्र एवं न्यूनतम तापमान

  • ताबो - 4.6
  • कुकुमसेरी - 2.4
  • केलांग 0.4
  • कल्पा 1.9
  • मनाली 3.4
  • बजौरा 4.0
  • भुंतर 4.4
  • चंबा 6.4
  • सोलन 6.5
  • शिमला 7.5
  • बिलासपुर 8.0
  • कांगड़ा 8.5
  • मंडी 8.5
  • धर्मशाला 10.8
  • नाहन 10.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed