Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impact of inspections: Improved cleanliness in hotels and roadside eateries (dhabas)

Shimla News: निरीक्षण का असर, होटल और ढाबों में सुधरी सफाई व्यवस्था

Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Impact of inspections: Improved cleanliness in hotels and roadside eateries (dhabas)
शिमला। राजधानी शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की छापेमारी का असर अब दिखाई देने लगा है। त्योहारी सीजन के दौरान होटलों और ढाबों में गंभीर खामियां मिलने के बाद विभाग की कार्रवाई से संचालक हरकत में आ गए हैं। मिडल बाजार, लोअर बाजार लिफ्ट समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को दूर करने के बाद कई होटल और ढाबा संचालकों ने अपनी अनुपालना रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। संचालकों ने रिपोर्ट में व्यवस्थाओं में सुधार करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम को शहर के बाजारों में स्थित कई प्रतिष्ठानों की रसोइयों में भारी गंदगी मिली थी। मिठाइयों में मरे हुए कॉकरोच तक पाए गए थे। इसके अलावा रसोई की साफ-सफाई, पानी की निकासी और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। विभाग ने संबंधित संचालकों को पेस्ट कंट्रोल करवाने और रसोई की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने बताया कि कई संचालकों ने अपनी व्यवस्थाओं में सुधार कर इसकी जानकारी विभाग को दे दी है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article