Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats will have to take charge of waste disposal themselves.

Shimla News: पंचायतों को खुद संभालना होगा कूड़े के निस्तारण का जिम्मा

Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will have to take charge of waste disposal themselves.
भरयाल कूड़ा संयंत्र के मरम्मत और मशीनरी बदलने के कार्य के चलते होगी दिक्कत, आठ दिसंबर तक प्रभावित रहेगा निस्तारण का कार्य
विज्ञापन

नगर निगम से अलग व्यवस्था करने की मांग
शहर से सटे दोनों ब्लॉकों में करीब 64 पंचायतें

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के आसपास की पंचायतों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण का जिम्मा अब पंचायतों को खुद संभालना होगा। यदि पंचायतें इसकी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाती हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

भरयाल स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में मरम्मत और मशीनरी बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते आठ दिसंबर तक प्लांट का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान पंचायतों से आने वाले कूड़े का निस्तारण प्रभावित होगा। शहर से सटे मशोबरा और टुटू ब्लॉक में करीब 64 पंचायतें हैं। इन पंचायतों के अलावा नगर पंचायतों का कूड़ा भी निस्तारण के लिए भरयाल प्लांट में पहुंचता है। ऐसे में नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की ओर से जारी निर्देशों के बाद पंचायतें नाराज हैं। पंचायतों का कहना है कि उनके पास कूड़ा निस्तारण की अपनी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि घरों से कूड़ा नहीं उठाया गया तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में मरम्मत और मशीनरी बदलने के कारण पंचायतों को कचरा प्रबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था खुद करनी होगी।
विज्ञापन

पंचायतों को न केवल कूड़ा एकत्र करना होगा, बल्कि उसके परिवहन और उचित निस्तारण की जिम्मेदारी भी उठानी होगी। इसी को देखते हुए नगर निगम शिमला के स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदा होने वाले ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर निगम के इस फैसले से पंचायतों के सामने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। कई पंचायतों में सप्ताह में दो दिन घरों से कूड़ा उठाया जाता है। ऐसे में यदि कूड़ा एक जगह जमा होता रहा तो गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध की समस्या भी बढ़ सकती है। इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। खासतौर पर नवजात बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि पंचायतें नगर निगम से अलग व्यवस्था करने की मांग उठा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल सके। नगर निगम की सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान ने बताया कि प्लांट का संचालन पूरी तरह बहाल होने तक पंचायतों, नगर पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को अपने स्तर पर कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायतों ने बुलाई आम बैठक
शहर से सटी पंचायतों को जैसे ही प्लांट में मरम्मत कार्य और कूड़ा निस्तारण प्रभावित होने की सूचना मिली उन्होंने लोगों को इसकी जानकारी दे दी। इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि दो सप्ताह से अधिक समय तक घरों में कूड़ा जमा रखना संभव नहीं है। ऐसे में सोमवार को शहर से सटी पंचायतों ने आम बैठक बुलाई है। इसमें कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। पुजारली पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि कूड़े की समस्या को लेकर लोगों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में जो फैसला होगा, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ टुटू बृजेश भारद्वाज ने बताया कि प्लांट में मरम्मत कार्य को लेकर कुछ दिन पहले बातचीत हुई है। इस संबंध में आगामी दिनों में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article