{"_id":"6af44f3974cbfc20650dc1e9","slug":"video-keshav-chauhan-attack-congress-government-street-vendors-shimla-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: केशव चौहान बोले- दिवाली पर राहत के बजाय तहबाजारियों को दिवालिया कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: केशव चौहान बोले- दिवाली पर राहत के बजाय तहबाजारियों को दिवालिया कर रही सरकार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:49 PM IST
Link Copied
भाजपा जिलाध्यक्ष शिमला केशव चौहान ने तहबाजारियों के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दिवाली पर गरीब तहबाजारियों को राहत देने के बजाय उन्हें आर्थिक संकट में धकेल दिया है। स्थायी नीति नहीं बनने के कारण लोअर बाजार, संजौली, लक्कड़ बाजार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे कारोबारियों को बार-बार अपना स्थान बदलना पड़ रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
केशव चौहान ने कहा कि पिछले करीब एक साल से तहबाजारी करने वाले छोटे कारोबारियों को कभी एक स्थान से तो कभी दूसरे स्थान पर हटाया जा रहा है। सरकार और नगर निगम को इन कारोबारियों के लिए ऐसी स्थायी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए थी, जिससे उनका रोजगार भी चलता रहे और बाजारों में आम लोगों के आवागमन में भी परेशानी न हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहारों के दौरान भी नगर निगम के कर्मचारियों को भेजकर तहबाजारियों को उनके स्थानों से हटाया गया और उनका सामान जब्त कर लिया गया। इससे गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तहबाजारियों की समस्या का समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। पिछले कई महीनों से यह मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस नीति या पहल सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल नगर निगम के कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए भेज देते हैं, जबकि समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे।
केशव चौहान ने कहा कि सरकार को शहर में ऐसे स्थान चिह्नित करने चाहिए थे, जहां तहबाजारियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाया जा सके। इससे बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रहतीं और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी नहीं होती।
उन्होंने सुझाव दिया कि संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यावहारिक नीति तैयार की जाए, ताकि छोटे कारोबारियों को बार-बार उजड़ने की स्थिति का सामना न करना पड़े।
जब्त सामान और रोजगार पर संवेदनशीलता दिखाए सरकार
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि तहबाजारियों की समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने जब्त किए गए सामान और प्रभावित कारोबारियों के रोजगार को लेकर भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।