{"_id":"6acdf15b3b7cbe569d02e110","slug":"video-kalibari-temple-shimla-crowded-with-devotees-on-third-navratri-devotional-songs-and-bhajan-kirtan-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: तीसरे नवरात्र पर कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: तीसरे नवरात्र पर कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय
Ankesh Dogra
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:22 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे। दोपहर के समय भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान ‘मैं रूल गाइयां’ और ‘तेरा दरबार पुल गाइयां’ जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर माता की आराधना करते नजर आए।
भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने मां के भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के चलते कालीबाड़ी मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।