{"_id":"6aeafb292ef2a24edc0a24fa","slug":"video-hpu-envision-augmented-2026-cultural-festival-concludes-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: नाटी की धुन पर झूम उठा एचपीयू परिसर, भांगड़ा और लोकनृत्य के रंगों के साथ ‘एनविजन ऑगमेंटेड 2K26’ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: नाटी की धुन पर झूम उठा एचपीयू परिसर, भांगड़ा और लोकनृत्य के रंगों के साथ ‘एनविजन ऑगमेंटेड 2K26’ संपन्न
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (एचपीयूआईएलएस) में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘एनविजन ऑगमेंटेड 2K26’ का बुधवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। उत्सव के दूसरे दिन परिसर में हिमाचली लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी की प्रस्तुति देकर पहाड़ी संस्कृति के रंग बिखेरे, वहीं भांगड़ा और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उत्सव के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से हिमाचली लोकनृत्य नाटी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। पारंपरिक धुनों पर सामूहिक नृत्य करते विद्यार्थियों ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया।
दो दिवसीय उत्सव में हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्य पंजाब के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान भांगड़ा, नाटी, पश्चिमी और शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य, नाटक, ओपन माइक और मॉडलिंग सहित 10 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।