Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electric bus service on the Shimla-Manali route is proving to be a profitable venture.

Shimla News: शिमला-मनाली रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा हो रही फायदे का सौदा

Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electric bus service on the Shimla-Manali route is proving to be a profitable venture.
एक रूट पर हो रही 10 हजार तक की बचत
विज्ञापन

पर्यटन स्थल तक यात्रियों को पहुंचा रहीं निगम की नई बसें

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का राजधानी शिमला से मनाली रूट पर नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रयोग सफल साबित हो रहा है।
परिवहन निगम का शिमला ग्रामीण डिपो दो अलग-अलग समय पर बसों का संचालन कर रहा है। इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते इन रूटों पर चल रही बसों से निगम को किराये के रूप में अच्छी आमदनी हो रही है। मनाली के इन दोनों रूटों पर निगम के शिमला ग्रामीण डिपो की इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। सुबह 9:15 और रात 9:40 बजे शिमला से मनाली के लिए निर्धारित दो समय पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इन सेवाओं के लिए ग्रामीण डिपो की चार बसें आने-जाने के लिए लगाई हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को प्रति रूट करीब 10 हजार रुपये तक की बचत हो रही है।

शिमला से चार्ज होकर रवाना होने वाली बस करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर मनाली पहुंचती है। वहां दोबारा चार्ज होने के बाद बस वापसी का सफर तय करती है। पिछले करीब दो सप्ताह से मनाली के लिए दो अलग-अलग समय पर चलाई जा रही इन बसों से निगम को आर्थिक लाभ हो रहा है। वहीं पर्यटन सीजन और दशहरा उत्सव के चलते इन बसों की बुकिंग भी अच्छी हो रही है। बसों के इस रूट पर संचालन से यात्रियों को भी सामान्य किराये में आरामदायक सफर करने की सुविधा मिल रही है। शिमला से मनाली की दूरी करीब 253 किलोमीटर है। ऐसे में एक बस आने-जाने में 500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर रही है। इससे पहले परिवहन निगम के शिमला ग्रामीण डिपो की डीजल बसें इस रूट पर चलाई जाती थीं। अब इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल की बचत हो रही है। यह सुविधा शिमला से मनाली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत साबित हो रही है।
विज्ञापन



दो सप्ताह से हो ई-बसों का संचालन
एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि दो सप्ताह से शिमला से मनाली और मनाली से शिमला के लिए दो समय पर इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसें) का संचालन किया जा रहा है। बसों को बीच में दोबारा चार्ज करने के बाद शिमला वापस लाया जा रहा है। इससे डीजल की बचत हो रही है और यात्रियों की संख्या भी अच्छी मिल रही है। यह रूट डिपो के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों को इससे पहले चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा था। यह बसें एक बार चार्ज होने पर चंडीगढ़ तक करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article