Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Anganwadi Workers Protest Over Pending Rs 1,000 Monthly Honorarium Hike

शिमला: छह माह बाद भी लागू नहीं हुई आंगनबाड़ी कर्मियों की 1,000 रुपये वेतन वृद्धि, ठियोग में आंदोलन की चेतावनी

Wed, 11 Nov 2026 03:10 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:10 PM IST
Himachal Anganwadi Workers Protest Over Pending Rs 1,000 Monthly Honorarium Hike
हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मानदेय वृद्धि सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से बजट में घोषित 1,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि छह माह बीतने के बाद भी लागू नहीं होने पर कर्मियों ने रोष जताया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू की ठियोग परियोजना इकाई ने सरकार से अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक का बकाया एरियर जारी करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। ठियोग में यूनियन की आम बैठक परियोजना कमेटी की अध्यक्ष आरती की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीटू जिला कमेटी सचिव रमाकांत मिश्रा, विवेक कश्यप सहित करीब 150 आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने भाग लिया। बैठक में मानदेय वृद्धि, नियमित कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की घोषणा की थी। इसके बावजूद लगभग छह माह बीत जाने पर भी इसे लागू नहीं किया गया है। यूनियन ने मांग की कि सरकार बिना किसी और देरी के इस घोषणा को लागू करे और अप्रैल से अक्तूबर तक की बकाया राशि एरियर सहित प्रदान करे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सीटू नेताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाती हैं। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण और महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों के संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों का दर्जा, सम्मानजनक वेतन और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। यूनियन ने मांग की कि वर्कर्स और हेल्पर्स को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने के साथ पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी प्रदान की जाएं। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में कर्मियों से करवाए जा रहे अतिरिक्त कार्यों और बढ़ते कार्यभार पर भी चिंता जताई गई। यूनियन ने कहा कि निर्धारित जिम्मेदारियों के अलावा करवाए जाने वाले कार्यों के लिए उचित व्यवस्था और पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त पोषण सामग्री, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले महापड़ाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यूनियन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से करीब 1,000 आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के इसमें शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। ठियोग परियोजना से भी बड़ी संख्या में कर्मी दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगें उठाएंगे। यूनियन नेताओं ने कहा कि 8 जून को शिमला में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 20 अगस्त 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक को मांग-पत्र सौंपा गया और 23 अक्तूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन किए गए। इसके बावजूद कई मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक के दौरान यूनियन की नई कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें रीना को अध्यक्ष, आरती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीता चंदेल को महासचिव और उषा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सलोचना और निर्मला को उपाध्यक्ष तथा संतोष, रीना और बिना को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कुल 29 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष रीना, उपाध्यक्ष आरती, महासचिव गीता चंदेल और कोषाध्यक्ष उषा ने कहा कि संगठन जिला, परियोजना और केंद्र स्तर पर अभियान चलाकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को लामबंद करेगा। उन्होंने प्रदेश की सभी कर्मियों से मानदेय वृद्धि और बकाया भुगतान की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने तथा दिल्ली महापड़ाव में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि बजट में घोषित 1,000 रुपये मासिक वृद्धि तत्काल लागू की जाए और 8 जून तथा 20 अगस्त को उठाई गई सभी लंबित मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मिर्जापुर में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में गोवर्धन पूजा पर पटाखों का तांडव, 150 से ज्यादा लोग झुलसे; दुकान में लगी आग

11 Nov 2026

662 पहुंचा फरीदकोट का एक्यूआई, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Nov 2026

भोपाल-जबलपुर की रातें पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी

11 Nov 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: रामजानकी मंदिर और समाधि बाबा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

11 Nov 2026

कुशीनगर: कसया के गांवों में पारंपरिक तरीके से मना गोवर्धन पूजा का पर्व

11 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, उठीं ऊंची लपटें

11 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर एक्यूआई 315 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

11 Nov 2026

महराजगंज: धोखाधड़ी और धमकी के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार

11 Nov 2026

महराजगंज: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

11 Nov 2026

महराजगंज: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

11 Nov 2026

देवरिया: स्कॉर्पियो टकराने के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

भोपाल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, शराब पीने से रोकने पर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, हुई मौत

11 Nov 2026

बस्ती: पट्टीदारों के बीच मारपीट में घायल 51 वर्षीय महिला की मौत

11 Nov 2026

कुशीनगर: किसानों के मुआवजे पर अटका गोलाघाट पुल का निर्माण फिर शुरू

11 Nov 2026

संतकबीरनगर: दो दिन बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी, 1200 मरीज पहुंचे

11 Nov 2026

उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म

11 Nov 2026

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

11 Nov 2026

Meerut: मोहनपुरी में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पर्वत की पूजा

10 Nov 2026

Meerut: गोपाल गौशाला परिसर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 18 फीट लंबा गोवर्धन बनाया

10 Nov 2026

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

10 Nov 2026

हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026

हांसी : तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 Nov 2026

सीआईए टू थाने के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो घायल

10 Nov 2026

कानपुर: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, मायके पक्ष ने किया हंगामा

10 Nov 2026

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

10 Nov 2026

सोनीपत के कुंडली में स्थित अग्रसेन धाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

10 Nov 2026

अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

10 Nov 2026

कानपुर: अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, स्कूटी जलकर खाक

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed