{"_id":"65a61e18a7a0d5418b0070f7","slug":"video-gymkhana-organized-at-shimla-ice-skating-rink-after-six-years-more-than-70-skaters-arrived","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला आइस स्केटिंग रिंक में छह साल बाद जिमखाना का आयोजन, 70 से अधिक स्केटर्स पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला आइस स्केटिंग रिंक में छह साल बाद जिमखाना का आयोजन, 70 से अधिक स्केटर्स पहुंचे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 1920 में बने ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में मंगलवार को वार्षिक जिमखाना का आयोजन किया गया। शिमला आइस स्केटिंग क्लब छह साल बाद इसका आयोजन किया गया। इसमें 70 से अधिक स्केटर्स ने कड़ाके की ठंड के बावजूद जमी बर्फ पर अलग-अलग आयु वर्ग की रेस और जिमखाना में उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक यह आयोजन हुआ। वहीं, आज शाम के सत्र में कार्निवल का आयोजन होगा। इसमें कई तरह की गतिविधिया होंगी। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा जिमखाना और कार्निवल के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कभी कोरोना कभी मौसम के साथ न देने के कारण 2018 के बाद दोनों आयोजन नहीं हो पाए। सोमवार को क्लब ने वार्षिक जिमखाना सुबह और कार्निवल शाम के सत्र में करवाने का फैसला किया था। जिमखाना में अंडर-6, अंडर-10, अंडर-14, अंडर 16 और ओपन श्रेणी की स्केटर्स के लिए दौड़ आयोजित की गई। वहीं, फिगर स्केटिंग की फ्री एंड फैंसी स्केटिंग और मार्शल टीटो हॉकी मैच भी हुआ। शाम को कार्निवल में छह स्पर्धाएं होंगी। इसमें स्केटर्स को फैंसी ड्रेस, हॉकी मैच, फ्री एंड फैंसी स्पर्धा, जॉइंट व्हील चैन टेग शामिल हैं। वहीं, टॉर्च लाइट टेटू मशाल के साथ स्केटिंग मुख्य आकर्षण रहेगी। इसमें मशाल के साथ स्केटर्स रिंक में स्केटिंग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।