{"_id":"6adf32a7f42c9b0d8e0f87ca","slug":"video-shimla-bjp-protest-against-congress-over-remarks-on-pm-modi-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, खरगे का पुतला जलाने की कोशिश पर पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, खरगे का पुतला जलाने की कोशिश पर पुलिस से धक्कामुक्की
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:29 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे देश के प्रधानमंत्री के प्रति अनुचित भाषा का इस्तेमाल बताते हुए बड़ी राजनीतिक भूल करार दिया। केशव चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक नेताओं की भाषा शैली एक जैसी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के संबंध में भी कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खरगे संसद में भी अनुचित टिप्पणियां करते हैं और गलत बयानबाजी के माध्यम से देश के माहौल को बिगाड़ने का काम करते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह की बयानबाजी से बचने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, शिमला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, रवि मेहता, जिला महामंत्री राजेंद्र झीना और गणेश दत्त सहित कई नेता शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, जिला मीडिया विभाग प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, गौरव शर्मा, किशोर ठाकुर, गौरव कश्यप, परविंदर चड्ढा, संजीव सूद जॉनी, तरुण ठाकुर, बिलाल शाह, तरुण राणा, राजेंद्र चौहान, चंद्रशेखर शर्मा, लता शर्मा, अनीता सूद, जितेंद्र सिंह, अनिल कौंडल, वीएन शर्मा, हितेश शर्मा और प्रवीण सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।