Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh public holiday bhai dooj november 11-2026

हिमाचल: भैया दूज पर प्रदेश में 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Tue, 10 Nov 2026 04:47 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के अवसर पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। यह अवकाश सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

विज्ञापन
himachal pradesh public holiday bhai dooj november 11-2026
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भैया दूज के अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बार खास बात यह है कि छुट्टी केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुरुषों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा।

विज्ञापन


पहले भैया दूज के अवसर पर महिलाओं को ही छुट्टी दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन इस बार प्रदेश सरकार ने सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे सरकारी विभागों में कार्यरत पुरुष और महिला दोनों कर्मचारी त्योहार मना सकेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने भैया दूज के अवसर पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय भी रहेंगे बंद
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 नवंबर को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों के साथ बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। संबंधित विभागों और संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिसूचना भेज दी गई है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत अवकाश नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed