{"_id":"6a959702c8c7174a0b0eee9b","slug":"video-cm-sukhu-says-doctors-are-ready-to-go-abroad-but-reluctant-to-come-to-chamba-govt-to-formulate-a-new-policy-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम सुक्खू बोले- विदेश जाने को तैयार डॉक्टर, चंबा आने से कतरा रहे; नई नीति बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सुक्खू बोले- विदेश जाने को तैयार डॉक्टर, चंबा आने से कतरा रहे; नई नीति बनाएगी सरकार
हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार अलग नीति बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव करने जा रही है। चंबा जैसे कठिन क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। विधायक नीरज नैय्यर के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि नवनिर्मित 200 बिस्तर वाले अस्पताल सरोल के उद्घाटन के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 311 पद भरने का मामला सरकार के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सकों को पांच लाख रुपये तक का वेतन देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बावजूद दूरदराज के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर सेवाएं देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विदेश जाने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन चंबा मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं देने से कतराते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।