{"_id":"6aa2c0f4687c810af80ef25a","slug":"school-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-784482-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ब्यूलिया, टुटू, लालपानी, छोटा शिमला और संजौली का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ब्यूलिया, टुटू, लालपानी, छोटा शिमला और संजौली का जीत से आगाज
विज्ञापन
जोनल प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के 386 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में वीरवार से शिमला-1 जोन की अंडर-19 छात्र खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में वीरवार को ब्यूलिया, टुटू, लालपानी, छोटा शिमला और संजौली स्कूल ने जीत से आगाज किया है। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों के करीब 386 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में वीरवार को विभिन्न स्पर्धाओं के पहले दिन मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। पहले दिन वॉलीबॉल में टुटू, भौंट और शोघी की टीमें विजेता रहीं। कबड्डी में ब्यूलिया, टुटू, लालपानी, छोटा शिमला और संजौली ने अपने-अपने मुकाबले जीते। आयोजकों ने बताया कि वॉलीबाल के पहले मुकाबले में टुटू ने छोटा शिमला को हराया। भौंट ने खलीनी को मात दी। ढली और शोघी के बीच हुए मैच में शोघी की टीम विजयी रही। कबड्डी में ब्यूलिया ने रझाणा को हराया। टुटू ने टुटीकंडी को मात दी। लालपानी ने खलीनी को हराकर जीत हासिल की। छोटा शिमला ने बालूगंज को शिकस्त दी। संजौली ने भौंट को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता है। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। लोकनृत्य और भाषण जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश आशीष कुमार कोहली ने किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्य और आयोजन सचिव रशिमा राणा ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी विद्यार्थियों और अधिकारियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।