{"_id":"68bc15321dde924eb802a966","slug":"video-art-exhibition-pictures-of-himachali-culture-and-woolen-crochet-products-became-the-center-of-attraction-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कला प्रदर्शनी: हिमाचली संस्कृति के चित्र और ऊनी क्रोशिया उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला प्रदर्शनी: हिमाचली संस्कृति के चित्र और ऊनी क्रोशिया उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शनिवार से स्थानीय कलाकारों की सामूहिक कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें हिमाचली संस्कृति के चित्र और ऊनी क्रोशिया उत्पाद दर्शकों के आकर्षण का मुख्य आकर्षण केंद्र बने हैं। प्रदर्शनी में चित्रों का मूल्य 300 से लेकर 80 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। जबकि ऊनी सजावटी फूल, क्रोशिया बैग, कंबल, एक्सेसरीज सहित अन्य सजावटी वस्तुओं की कीमत 50 से लेकर तीन हजार रुपये तक रखी गई है। कलाकार पुनीत ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचली कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देना सहित स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना था। 11 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पुनीत के अलावा संयोगिता ठाकुर, सरीखा ठाकुर, पल्लवी राणा, मोनिका ठाकुर, राहुल भारती और रजत की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।