{"_id":"684023c0d703643aa20350fa","slug":"video-70th-all-india-drama-and-dance-competition-will-start-from-june-6-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: 6 जून से शुरू होगी 70वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: 6 जून से शुरू होगी 70वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता
अखिल भारतीय कलाकार संघ शिमला 70वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से सात दशकों की सांस्कृतिक उत्कृष्टता और राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत में निहित भारतीय कलाकार संघ कलात्मक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित करना है, जिसमें 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,000 कलाकार भाग लेते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता 6 जून से 10 जून तक शिमला के कालीबाड़ी सभागार और गेयटी थियेटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 20 राज्यों के नृत्य कलाकार और 13 राज्यों की नाटक टीमें भाग लेंगी, जो भारत की कलात्मक परंपराओं की जीवंत विविधता को दर्शाएंगी। यह जानकारी बुधवार को संघ के अध्यक्ष एवं मशहूर टीवी अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कलाकार संघ सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वच्छ शिमला, हरित शिमला पहल का समर्थन करता है। सम्मान स्वरूप संघ अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का राजदूत नामित किया गया तथा 2024 में शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा रंगमंच के माध्यम से जागरुकता फैलाने के लिए स्वच्छ हिमाचल तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।