{"_id":"6af42893f8833b09f30442f9","slug":"hatkoti-galu-nepali-youth-arrested-with-50-grams-heroin-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं दो एनडीपीएस मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं दो एनडीपीएस मामले
Wed, 11 Nov 2026 02:04 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:04 PM IST
सार
शिमला जिले के हाटकोटी के नजदीक गलू में पुलिस ने एक युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी 29 वर्षीय संजू राही उर्फ माधव के रूप में हुई है। जांच में उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
हाटकोटी में 50 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की डिटेक्शन सेल रोहड़ू ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक नेपाली युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
गश्त के दौरान तलाशी में मिला चिट्टा
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम गलू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पर संदेह होने पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस एक्ट के दो मामले
पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हो चुके हैं।
वर्ष 2020: पुलिस थाना जुब्बल में आरोपी के कब्जे से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
वर्ष 2025: पुलिस थाना रोहड़ू में कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन एचसीएल युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नशे की सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस चिट्टे की खेप के स्रोत, इसे कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी, इसका पता लगाना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है।