{"_id":"6af40cf23d8c32368b0dd4c0","slug":"himachal-pradesh-team-syed-mushtaq-ali-trophy-2026-four-players-debut-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के चार खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका, पुखराज संभालेंगे कप्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के चार खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका, पुखराज संभालेंगे कप्तानी
Wed, 11 Nov 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:08 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में चार नए खिलाड़ियों वैभव शर्मा, वैभव काल्टा, हर्षित संदल और जितेंद्र राणा को पहली बार टी-20 टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। टीम की कप्तानी पुखराज मान को सौंपी गई है। हिमाचल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को असम के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एआई।
विस्तार
हिमाचल क्रिकेट टीम में रणजी के बाद अब सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में हिमाचल की टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। अब मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले तीन मैचों के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में चार खिलाड़ियों वैभव शर्मा, वैभव काल्टा, हर्षित संदल और जितेंद्र राणा को पहली बार टी-20 टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं टीम की कमान पेशेवर खिलाड़ी पुखराज मान को सौंपी गई है। टीम में तीन पेशेवर खिलाड़ी अर्यमान धालीवाल, नेहल वढेरा और पुखराज मान भी हैं। हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को असम के खिलाफ मोहाली में करेगी। इसके बाद 16 नवंबर को आंध्र प्रदेश और 18 नवंबर को मुल्लांपुर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टीम में हमीरपुर से एकांत सेन, मृदुल सरोच और रोहित कुमार, कांगड़ा से अर्पित गुलेरिया और इनेश महाजन, लाहौल-स्पीति से हर्षित संदल और मंडी से आयुष जम्वाल को शामिल किया गया है। शिमला से जितेंद्र राणा, राहुल चौहान और वैभव कल्टा, सिरमौर से वैभव शर्मा और ऊना से ऋतिक कालिया टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
एचपीसीए ने टीम में छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा है। इनमें कांगड़ा के अभिषेक उर्फ अविकास, ऊना के अमनप्रीत सिंह और राघव बाली, हमीरपुर के अभिमन्यु राणा, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और शिमला के मुकुल नेगी शामिल हैं। टूर्नामेंट के टीम के मुख्य कोच विनीत सक्सेना होंगे।
गगनदीप सिंह गेंदबाजी कोच और शकुन सैनी क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहले तीन मुकाबलों के बाद हिमाचल की टीम 20 नवंबर को पुडुचेरी, 22 नवंबर को त्रिपुरा, 24 नवंबर को मध्य प्रदेश और 26 नवंबर को केरल के खिलाफ खेलेगी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं पहले तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।
गगनदीप सिंह गेंदबाजी कोच और शकुन सैनी क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहले तीन मुकाबलों के बाद हिमाचल की टीम 20 नवंबर को पुडुचेरी, 22 नवंबर को त्रिपुरा, 24 नवंबर को मध्य प्रदेश और 26 नवंबर को केरल के खिलाफ खेलेगी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं पहले तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।