Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Hanumangarh News
›
Appeal for voluntary black out in Hanumangarh to support national security, order issued by District Collector
{"_id":"681cb8e4bae62169590c717b","slug":"appeal-for-voluntary-black-out-in-hanumangarh-to-support-national-security-order-issued-by-district-collector-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2922591-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में ऐच्छिक ब्लैक आउट की अपील,जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में ऐच्छिक ब्लैक आउट की अपील,जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर काना राम ने जिलेवासियों से ऐच्छिक ब्लैकआउट को लेकर अपील जारी की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक हित में जिलेवासी रात्रिकालीन समय में सभी अनावश्यक रोशनी वाले उपकरणों को बंद रखें। उन्होंने विशेष रूप से शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक घरों की सभी लाइटें बुझाए रखने का अनुरोध किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि यह कदम संभावित अनिवार्य ब्लैकआउट के दौरान ज्यादा प्रभावशाली साबित होगा।
ये भी पढ़ें-राजस्थान के तीन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले नाकाम, प्रदेश में हाईअलर्ट; ब्लैकआउट घोषित
उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर ही कुछ समय के लिए रोशनी का उपयोग करें। जब तक अगला आदेश जारी नहीं होता, तब तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से टालें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध गतिविधियां, अवांछित सूचना के लिए तत्काल जिला नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के नंबर 01552-260299 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आमजन की सजगता और सहयोग से ही हर संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सकता है। वहीं जिला कलेक्टर कानाराम ने बुधवार रात को हुए ब्लैक आउट में जिले की जनता के द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करने हुए आमजन का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।