फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-pakistani-drone-heroin-smuggling-70-crore-six-smugglers-arrested

राजस्थान में बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंची 70 करोड़ की हेरोइन, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 05:33 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:33 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 70 करोड़ रुपये की 13.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस दौरान दो महिलाओं समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नशीली खेप पंजाब ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन
rajasthan-pakistani-drone-heroin-smuggling-70-crore-six-smugglers-arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 70 करोड़ रुपये मूल्य की 13.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह नशीली खेप रायसिंहनगर सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई थी, जिसे आरोपी पंजाब ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन


गोलूवाला में 50 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला पुलिस और सीआईडी जोन की संयुक्त टीम ने अयालकी गांव के पास नहर किनारे दो संदिग्ध वाहनों की घेराबंदी की। पुलिस ने यहां से 9.821 किलोग्राम हेरोइन और 1.85 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन


मौके से हांसलिया निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों हसन अली, उसकी पत्नी रवीना व मां गुलजारा के साथ जालंधर निवासी बलविंदर सिंह को पकड़ा। वहीं, रावला मंडी थाना क्षेत्र के 365 हैड इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने नाकेबंदी के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचकर उनके पास से चार किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- राजस्थान: प्रदेश में सूखे पर गहलोत का सरकार पर हमला: बोले- भगवान रूठ जाए तो जाए, सरकार को नहीं रूठना चाहिए

पांच दिन पहले मिला था आरडीएक्स का जखीरा
सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे पांच दिन पहले 13 अक्तूबर को भी रावला क्षेत्र में ड्रोन से गिराए गए तीन पैकेट उठाने पहुंचे पंजाब के दो युवकों को सीमा सुरक्षा बल और एएनटीएफ ने दबोच लिया था। आरोपियों के कब्जे से 7.75 किलोग्राम आरडीएक्स, 867 कारतूस, दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन, पांच बैटरी, एक रिमोट और दो कैपलर बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed