Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   french engineer romain marries divya jyoti sangaria hanumangarh rajasthan

राजस्थान: फ्रांस से संगरिया पहुंची बरात, रोमेन ने दिव्या ज्योति संग लिए सात फेरे; देसी रंग में रंगे मेहमान

Sat, 07 Nov 2026 10:40 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में फ्रांस के मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन ने दिव्या ज्योति के साथ भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह किया। दोनों की पहली मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी, जहां दोस्ती के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया। परिवारों की सहमति से संगरिया में शादी आयोजित की गई।

विज्ञापन
french engineer romain marries divya jyoti sangaria hanumangarh rajasthan
संगरिया में फ्रांस के इंजीनियर ने दिव्या ज्योति संग रचाया विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में फ्रांस से आई बरात और भारतीय रीति-रिवाजों से हुआ विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्रांस के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन ने संगरिया की दिव्या ज्योति के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह में दो देशों की संस्कृतियों और परिवारों का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके फ्रांस से आए बाराती

विवाह समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण फ्रांस से आए मेहमानों का देसी अंदाज रहा। विदेशी बाराती सिर पर साफा बांधकर और पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर समारोह में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकप्रिय हिंदी गानों पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। भारतीय विवाह की रस्मों को लेकर विदेशी मेहमानों का उत्साह हर किसी को आकर्षित करता रहा। वधू पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों ने फ्रांस से संगरिया पहुंचे मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपराओं और समारोह के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में हुई थी दिव्या और रोमेन की पहली मुलाकात

दिव्या ज्योति संगरिया के सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी की बेटी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और गुरुग्राम व नोएडा की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया। आगे बेहतर अवसरों की तलाश में दिव्या न्यूजीलैंड चली गईं, जहां उन्होंने नौकरी शुरू की। न्यूजीलैंड में कार्यस्थल पर ही उनकी मुलाकात फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय था, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया। समय के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे और उनके बीच प्रेम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों की सहमति से संगरिया में हुई शादी

एक-दूसरे की सोच, कार्यशैली और पसंद को समझने के बाद दिव्या और रोमेन ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। दोनों ने जब शादी की इच्छा अपने परिवारों के सामने रखी तो परिजनों ने इस रिश्ते को सहमति दे दी। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह संगरिया में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


शादी में शामिल होने के लिए रोमेन अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फ्रांस से संगरिया पहुंचे। भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हुए इस विवाह में विदेशी मेहमानों की भागीदारी और उनका देसी अंदाज पूरे समारोह का खास आकर्षण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed