फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tibbi chc pregnant woman referred baby born outside hospital traffic jam protest

हनुमानगढ़: अस्पताल के बाहर प्रसव पर चक्का जाम, डॉक्टर तैनाती के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म

Sun, 04 Oct 2026 02:53 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

हनुमानगढ़ के टिब्बी सीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची प्रसूता को कथित रूप से रेफर किए जाने के बाद अस्पताल के बाहर ही बच्चे का जन्म हो गया। घटना से नाराज परिजनों और नागरिकों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता के बाद अतिरिक्त चिकित्सक और महिला नर्सिंगकर्मी की नियुक्ति का लिखित आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
tibbi chc pregnant woman referred baby born outside hospital traffic jam protest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के लिए पहुंची प्रसूता को भर्ती करने के बजाय कथित रूप से रेफर कर देने से अस्पताल के बाहर ही बच्चे का जन्म हो गया। क्षुब्ध परिजनों और नागरिकों ने शनिवार रात अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई दूसरे दौर की वार्ता में एक अतिरिक्त चिकित्सक और महिला नर्सिंगकर्मी की नियुक्ति का लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन


देर रात वार्ता में बनी सहमति
घटना की जानकारी मिलते ही टिब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही तहसीलदार हरीश सारण और ब्लॉक चिकित्साधिकारी रीतिका पारीक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत करके उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे। सड़क पर जारी धरने के कारण यातायात प्रभावित रहा। देर रात तहसीलदार के साथ दूसरे दौर की प्रशासनिक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान एक अतिरिक्त चिकित्सक और एक महिला नर्सिंगकर्मी को जल्द नियुक्त करने का लिखित आश्वासन प्रदान किया गया, जिसके बाद नागरिकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की मांग
प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि प्रसूता को समय पर अस्पताल में भर्ती करके आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जाती, तो उसे बाहर प्रसव का सामना नहीं करना पड़ता। नागरिकों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र में रिक्त पड़े चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के पदों को जल्द भरने की मांग रखी। नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई
ब्लॉक चिकित्साधिकारी रीतिका पारीक ने बताया कि चिकित्सा स्टाफ ने प्रसूता को उसके परिजनों के आग्रह पर ही रेफर किया था। प्रसूता के परिजन उसे प्रसव के लिए सिरसा ले जाना चाहते थे। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रेम कस्वा ने जानकारी दी कि उन्होंने परिजनों को समझाया था कि सामान्य प्रसव केंद्र में ही संभव है। हालांकि परिजन लगातार उसे सिरसा ले जाने पर अड़े रहे, जिसके बाद उनकी सहमति से ही प्रसूता को आगे के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed