{"_id":"672cbc8dc0162e37b20f53e5","slug":"why-is-independent-candidate-vipra-getting-love-among-the-public-dausa-news-c-1-1-noi1350-2291561-2024-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: विप्र गोयल का अवेयरनेस अभियान, बोले- सरकारों के पास पर्याप्त बजट, फिर विकास के लिए उदासीन क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: विप्र गोयल का अवेयरनेस अभियान, बोले- सरकारों के पास पर्याप्त बजट, फिर विकास के लिए उदासीन क्यों
दौसा जिले में वैसे तो चुनाव जातिगत आधार पर होने लगे हैं, लेकिन इस बीच जातीय समीकरण के सारे बंधनों से अलग विप्र गोयल गांव-गांव घर-घर अवेयरनेस दौरा कर रहे हैं। गुरुवार विप्र ने थूमड़ी पंचायत, छारेड़ा, बैजवाड़ी, जागवाला, मोहनपुरा, अभयपुरा, चुड़ियावास, बागपुरा, नांगल राजावतान जगहों के प्रमुख पटेलों, युवक-युवतियों बुजुर्ग बड़ों की समस्याओं को सुना। उपचुनाव में दौसा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे विप्र गोयल।
विप्र का कहना है कि चुनी हुई सरकारों के पास इतना पर्याप्त बजट होता है कि एक पुख्ता कार्यनीति के तहत कार्य किए जाएं तो 4 से 5 वर्षों के कार्यकाल के अंदर ही राजस्थान राज्य के हर परिवार के लिए घरेलू और खेती-पशुओं में पानी की समुचित व पुख्ता व्यवस्था हो सकती है। घर-घर और खेत-खेत पर सोलर पैनलों व सोलर पम्पसेटों की व्यवस्था हो सकती है। हर खेत पर कोई न कोई एक व्यापारिक फसल उपजाने से लेकर उनकी देख-रेख, कटाई, ट्रांसपोर्टेशन और उत्तम दामों में बिक्री की व्यवस्था हो सकती है।
हर परिवार के हर उस युवक-युवति वयस्क को रोजगार, नौकरी मुनासिब हो सकती है जो काम/नौकरी की तलाश में भटक रहा है। विप्र ने कहा कि चुनी हुई सरकारें क्यूं कर उक्त कार्यों के लिए उदासीन हो जाती हैं? क्या चुने हुए नेता जनता को गरीब, बेबस रखते हुए ही अपने राजनीतिक अस्तित्व को कायम रखना चाहते हैं।
जातिगत राजनीति क्यूं
इधर, विप्र का कहना है कि प्रजातंत्र का अर्थ है जनता को जागरूक करते हुए उसी को साथ लेते हुए उसके समग्र विकास के लिए एक पुख्ता कार्यनीति से कार्य करना। लेकिन अब आम से लेकर सभी प्रकार की जनता के पास मैं आ रहा हूं। मैं उनको साथ लेते हुए पानी, बिजली, रोजगार से सम्बंधित सभी कार्य निश्चित समयान्तर्गत करने की एक पुख्ता नीति रखता हूं। बस अब जनता का रुख देखना है कि वह अपने विकास के पथ पर चलती है या फिर अपने भाग्य व भगवान को कोसते हुए उन्हीं नेताओं के भ्रमजाल में फंसी रहना स्वीकार करती है। विप्र गोयल का कहना है कि हम सभी जाति के लोग किसानी करते हैं। सभी जाति के लोग दुकानदारी भी करते हैं। सभी जाति के लोग विभिन्न सेवाओं में हैं। तो फिर चुनाव के समय यह जातिगत राजनीति क्यूं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।