Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   "We didn't even cast our votes—how did they end up in the ballot box?"

दौसा: सरपंच चुनाव में धांधली के आरोपों से गरमाया बड़ौली गांव, पुलिस पर गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; एफआईआर

Mon, 09 Nov 2026 06:37 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 06:37 PM IST
"We didn't even cast our votes—how did they end up in the ballot box?"

दौसा उपखंड की ग्राम पंचायत बड़ौली में 5 नवंबर को हुए सरपंच चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मतदान से लेकर मतगणना तक हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जमकर लापरवाही और धांधली हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बूथ पर लापरवाही, मतपत्र लेकर बाहर निकल गए लोग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन बूथ पर तैनात मतदान दल ने गंभीर लापरवाही बरती। मतदाता मतदान केंद्र के अंदर जाते, मतपत्र पर मुहर लगाते और उसे मतपेटी में डालने के बजाय मोड़कर जेब में रखकर बाहर निकल जाते थे। मतदान कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने खुद 4-5 लोगों को मतपत्र लेकर बाहर जाते देखा। ग्रामीणों का सवाल है कि जब मतपत्र मतपेटी में डाले ही नहीं गए तो उनकी गिनती कैसे होगी? इसे ग्रामीणों ने चुनावी प्रक्रिया में सीधी धांधली बताया है।

मतगणना के दौरान खुली पोल, पेटियों पर न सील मिली और न टैग
ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव में कथित अनियमितताओं का मामला मतगणना के दौरान और गंभीर हो गया। जब मतपेटियां खोली जाने लगीं तो प्रत्याशियों ने देखा कि कई पेटियों पर सील नहीं लगी थी और टैग भी गायब थे। ऐसे में मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई गई। प्रत्याशियों ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद आनन-फानन में मतगणना रोक दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटनाक्रम से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पढे़ं: खेत की फेंसिंग में बुरी तरह फंसा पैंथर, घंटों करता रहा छटपटाहट; रणथम्भौर से पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू

विरोध करने पर लाठीचार्ज का आरोप, गाड़ियों और सीसीटीवी में तोड़फोड़
ग्रामीणों ने कोलवा थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान गांव में खड़ी कई गाड़ियों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा बच्चों की लाइब्रेरी में घुसकर किताबें और फर्नीचर तोड़ने तथा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे तोड़कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई के सबूत मिटाने की कोशिश की।

44 नामजद समेत 250 लोगों पर एफआईआर, गांव में दहशत
ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद कोलवा थाना पुलिस ने 44 लोगों को नामजद करते हुए 200 से 250 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी वीडियोग्राफी की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो और निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर निरस्त की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सतना: पैसे और गवाही न देने के दबाव पर चली गोली, एक युवक घायल; बारापत्थर हत्याकांड से जुडा है मामला

09 Nov 2026

दिवाली के बाद ऊना बस अड्डे पर घटी यात्रियों की संख्या, नहीं चलीं स्पेशल बसें

09 Nov 2026

बाघापुराना में ताबड़तोड़ फायरिंग

जालंधर में चलते ट्रक का टायर फटा, बड़ा हादसा टला 

09 Nov 2026

आसमान में नहीं उड़ पाया कैंडल, बच्चों को हुई निराशा, देखिए वीडियो में

09 Nov 2026
विज्ञापन

दिवाली पर अलीगढ़ में देर रात तक चली आतिशबाजी

09 Nov 2026

कोटा: दिवाली रात आतिशबाजी से 28 से अधिक जगहों पर लगी आग, लाखों का नुकसान

09 Nov 2026
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सोलर प्लांट से तांबे का तार चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

09 Nov 2026

मोरपंख और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकी धर्मनगरी, यादव समाज के दिवारी नृत्य ने जीता दिल

09 Nov 2026

बस्ती: कंफर्म टिकट के बाद भी सीट को तरसे यात्री

09 Nov 2026

बिलासपुर: दिवाली की रात कलर गांव में मकान में लगी आग, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान

09 Nov 2026

सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के संग मनाई दीपावली, देखें वीडियो

09 Nov 2026

VIDEO: आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर दबोचे; 25 लाख का माल जब्त

09 Nov 2026

संतकबीरनगर: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसपी ने किया मां लक्ष्मी की प्रतिमा का अनावरण

09 Nov 2026

दमोह में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत, चचेरा भाई घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार

09 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर दोगुने तक बढ़े रहे पटाखों के दाम

09 Nov 2026

राजस्थान में गर्मी का तांडव!

09 Nov 2026

बैतूल: महिला बाल विकास का वर्षों पुराना रिकॉर्ड राख, तीन बार बुझाने पर भी नहीं बुझी आग

09 Nov 2026

शिमला: हाईकोर्ट के समीप व्यर्थ बह रहा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी; विभाग की अनदेखी से लोग भीगने को मजबूर

09 Nov 2026

ऊना: दीपावली की रात पटाखों के विवाद ने लिया खूनी रूप, बदोली में दंपती की मौत

09 Nov 2026

Video: लखनऊ में भीषण बस हादसा, 40 फीट गहरी खंती में पलटी बस, तीन यात्रियों की मौत

09 Nov 2026

Video: लखनऊ में भीषण बस हादसा, घायल यात्रियों ने बताई ये बात, सुनकर हैरान हुए अफसर

09 Nov 2026

दीपावली पर चंबा में आग का कहर, चुराह में 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जले

09 Nov 2026

दो घरों के बुझ गए चिराग, तीसरे की भी हालत गंभीर

09 Nov 2026

डीएम और एसपी ने पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

09 Nov 2026

मिट्टी के दीये और झालरों की जमकर हुई खरीदारी

09 Nov 2026

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल, पिकअप में घुसी बाइक

09 Nov 2026

रामपुर बुशहर: एनएच-05 किनारे रॉक बोल्टिंग में लगी आग, सूती जाली जलकर राख

09 Nov 2026

Video: आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज बस खंती में पलटी, तीन की मौत; 40 गंभीर रूप से घायल

09 Nov 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार लोग घायल

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed