{"_id":"6af6b5ef984c3cf3180a5e58","slug":"yogi-minister-engagement-separate-arrangements-for-vips-vvips-and-general-guests-in-aligarh-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री की सगाई: एक मैदान और तीन इंतजाम, वीवीआईपी, वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग दुनिया; पांच गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री की सगाई: एक मैदान और तीन इंतजाम, वीवीआईपी, वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग दुनिया; पांच गेट
Fri, 13 Nov 2026 12:42 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:42 PM IST
सार
यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तालानगरी में सेंट फिदेलिस स्कूल के पास करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में भव्य आयोजन स्थल तैयार किया गया है। सगाई समारोह में मेहमानों के लिए तीन तरह के निमंत्रण कार्ड, सात अलग-अलग किचन और दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। तालानगरी स्थित एक ही मैदान में मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।
वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य अतिथियों के लिए प्रवेश से लेकर पार्किंग, बैठने और भोजन तक की व्यवस्थाएं अलग रखी गई हैं। समारोह स्थल पर 657 कारों की पार्किंग प्रस्तावित है। इसके लिए मैदान के आधे से अधिक हिस्से में लंबी-लंबी कतारें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य अतिथियों के लिए प्रवेश से लेकर पार्किंग, बैठने और भोजन तक की व्यवस्थाएं अलग रखी गई हैं। समारोह स्थल पर 657 कारों की पार्किंग प्रस्तावित है। इसके लिए मैदान के आधे से अधिक हिस्से में लंबी-लंबी कतारें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गाड़ियों की आवाजाही के लिए भी अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मैदान के बड़े हिस्से में कारों की पार्किंग होगी। इसके पास ही सर्विस एरिया निर्धारित किया गया है। यहां 57 गुणा 60 फीट का फ्लावर टेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों और मजदूरों के लिए करीब आठ छोटे टेंट रखे गए हैं। इसके अलावा 100 गुणा 80 फीट का बड़ा डिनर टेंट प्रस्तावित है। इसके बगल में स्टोर और किचन के लिए अलग ब्लॉक बनाया गया है। आसपास शौचालयों की व्यवस्था भी रखी गई है।
तीन तरह के निमंत्रण कार्ड
सगाई समारोह में मेहमानों के लिए तीन तरह के निमंत्रण कार्ड, सात अलग-अलग किचन और दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं। समारोह में दो लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है।
मेहमानों के स्वागत से लेकर भोजन, पार्किंग और सुरक्षा तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल को मुख्य रूप से दो बड़े हिस्सों में विभाजित किया गया है। इनमें एक पंडाल सामान्य मेहमानों के लिए बनाया गया है, जबकि दूसरा वीवीआईपी अतिथियों के लिए निर्धारित किया गया है।
मेहमानों को उनकी श्रेणी के अनुसार तीन प्रकार के निमंत्रण कार्ड दिए गए हैं। कार्ड के आधार पर ही आयोजन स्थल में प्रवेश और बैठने की व्यवस्था रहेगी।
बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश और निकास के रास्तों को भी अलग-अलग तरीके से व्यवस्थित किया गया है।
बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश और निकास के रास्तों को भी अलग-अलग तरीके से व्यवस्थित किया गया है।
वीवीआईपी के लिए अलग पंडाल, पार्किंग और किचन
दो लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन की व्यवस्था भी बड़े स्तर पर की गई है। इसके लिए आयोजन स्थल पर सात अलग-अलग किचन बनाई गई हैं। वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी मेहमानों के लिए 123 गुणा 90 फीट का कॉटेज एरिया निर्धारित है। उनके वाहनों के लिए 260 गुणा 130 फीट की अलग पार्किंग रखी गई है। इसके बीच में बड़ा वीवीआईपी पंडाल होगा, जिसमें गोल मेजों और सोफे जैसी बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है।
वीवीआईपी मेहमानों के भोजन के लिए 82 गुणा 50 फीट का अलग किचन एरिया रखा गया है। इसके नीचे 40 गुणा 30 फीट का एक अन्य किचन और स्टोर ब्लॉक भी है। सड़क की ओर से वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। निचले हिस्से में वीआईपी एरिया और हॉर्टिकल्चर के लिए भी जगह रखी गई है।