{"_id":"677e486ffd3c0090a7090ba4","slug":"theft-incident-at-jewelers-in-chavand-padi-area-alwar-news-c-1-1-noi1339-2498899-2025-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: आभूषण की आठ दुकानों पर चोरों का धावा, 16 लाख का माल किया पार; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: आभूषण की आठ दुकानों पर चोरों का धावा, 16 लाख का माल किया पार; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
अलवर में चावण्ड पाड़ी इलाके में एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरों ने पार कर लिया। चोरी किए गए माल की कीमत 16 लाख बताई जा रही है। दुकान के मालिक हरिओम सोनी ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके दुकान के ताले टूटे हुए हैं।
जिस पर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दुकान के अंदर देखा तो करीब 40 ग्राम सोना सहित 11 किलो चांदी चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। वहीं कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक रघुवीर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि कितनी चोरी हुई है, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का अनुमान है कि चोरी करने वाले चोरों को दुकान की भौगोलिक स्थिति की जानकारी रही होगी, क्योकि उन्होंने जो भी समान जिस जगह रखा हुआ था, उसी जगह पर छेड़छाड़ की है। बाकी जगहों पर चोरों ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इससे लगता है कि चोरों ने पहले पूरी जानकारी करने के बाद ही घटना को अंजाम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।