{"_id":"67bdaa3055aecb0f2e09fc53","slug":"terror-of-miscreants-in-devan-ji-ka-bahg-youth-beaten-and-snatched-mobile-and-money-alwar-news-c-1-1-noi1339-2664900-2025-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के सामने बुरी तरह पीटा, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के सामने बुरी तरह पीटा, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट ले गए
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:25 PM IST
Link Copied
अलवर कोतवाली थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के सामने बुरी तरह पीटा और मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट ले गए। दीवान जी का बाग निवासी पीड़ित हर्ष ने बताया की रात्रि नौ बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी तीन चार युवक आए मेरे हाथ से फोन छीनने का प्रयास करने लगे। मैंने विरोध किया तो घसीट कर ले गए और मेरे साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
मारपीट के बाद बदमाश लड़के उसका फोन तथा जेब से पांच हजार रुपये निकाल कर ले गए। इसनपुरी घटना का सीसीटीवी भी हमारे पास है। हमला करने वालों में एक राजा नायक व उसके तीन अन्य साथी थे, जिनके नाम मालूम नहीं है। इन बदमाशों ने पहले तो अपने घर जा रहे हर्ष कुमार को रोका और जब वह नहीं रुका तो उसे दौड़ कर पकड़ लिया और उससे जेब में जो भी माल मत्ता हो वह देने के लिए धमकी दी। जब उसने कहा कि उसके पास कुछ नहीं है तो इन बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और जेब में हाथ देकर मोबाइल और पैसे निकाल लिए जो कि घर के थे और उन्हीं को देने थे।
पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि मारपीट करने व लूट करने वाले एक आरोपी को भी लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने मिलीभगत करके आरोपी को छोड़ दिया। यहां आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। बदमाशों का इस मोहल्ले में आतंक छाया हुआ है। क्योंकि ये किसी भी राह जाने वाले से पैसे मांगते हैं और नहीं देने और मारपीट कर उसे लूट ले जाते हैं। ये बदमाश पूरे दिन मोहल्ले में घूमते हैं और आये दिन ऐसी वारदात होती रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।