{"_id":"67fa4cf7386da242890e3d46","slug":"people-reached-the-office-of-leader-of-opposition-julie-to-complain-about-her-insult-alwar-news-c-1-1-noi1339-2826253-2025-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगाजल प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के समर्थन में सर्व समाज एकजुट, आहूजा की टिप्पणी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के समर्थन में सर्व समाज एकजुट, आहूजा की टिप्पणी का किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:49 PM IST
Link Copied
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज अलवर में सर्व समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया। बड़ी संख्या में लोग जूली के कार्यालय पहुंचे और उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने एक स्वर में कहा कि पूरा समाज जूली के साथ खड़ा है।
दरअसल, रामनवमी के मौके पर टीकाराम जूली शालीमार स्थित राम मंदिर में शीश नवाने पहुंचे थे। उनके मंदिर से लौटने के बाद भाजपा से निलंबित ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में गंगाजल छिड़क कर उसे पवित्र करने की बात कही थी। इस बयान पर दलित समाज आक्रोशित हो गया और सड़कों पर उतर आया। पार्टी ने भी आहूजा को भाजपा से निलंबित कर दिया, लेकिन विरोध-प्रदर्शन अब भी जारी है। इसी क्रम में आज जूली के कार्यालय में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर न सिर्फ समर्थन जताया, बल्कि आहूजा की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा भी की।
इस मौके पर टीकाराम जूली ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सार्वजनिक जीवन में यह पहली बार है जब इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण और अमर्यादित टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी समाज को हिंदू, मुस्लिम और दलितों में बांटने की साजिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जूली ने सभी समाजों से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की रीति-नीति अलग-अलग हो सकती है, लेकिन लोकतंत्र में विरोध का तरीका हमेशा शांतिपूर्ण और मर्यादित होना चाहिए। लगता है भाजपा ने अब इन मूल्यों को तिलांजलि दे दी है। टीकाराम जूली ने समर्थन के लिए समाज का आभार जताया और इसे भावुक करने वाला क्षण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।