फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Preparations for Panchayat Raj elections intensify reservation lottery drawn at the Kota Collectorate tomorrow

राजस्थान: कोटा में पंचायतीराज चुनाव की तैयारी तेज, कलेक्ट्रेट में कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

Tue, 22 Sep 2026 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

कोटा में पंचायतीराज चुनाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें जिला परिषद के 25 वार्ड, छह पंचायत समितियों के वार्ड और प्रधान पदों का वर्गवार आरक्षण तय होगा। चुनाव की तैयारियां पूरी हैं।

 

विज्ञापन
Preparations for Panchayat Raj elections intensify reservation lottery drawn at the Kota Collectorate tomorrow
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज चुनाव के तहत सीटों का आरक्षण तय करने के लिए बुधवार को कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके जरिये जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों का आरक्षण तय होगा। जिले की सभी छह पंचायत समितियों में चुनाव प्रक्रिया की  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


प्रधान पदों का वर्गवार आरक्षण
कोटा जिले की छह पंचायत समितियों में से तीन प्रधान पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं, जिनमें दो पद अनारक्षित महिला और एक पद अनारक्षित ओपन श्रेणी के लिए तय है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए एक प्रधान पद एससी ओपन श्रेणी में रहेगा। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए एक प्रधान पद एसटी ओपन के तहत रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को एक प्रधान पद ओबीसी ओपन श्रेणी में मिला है। एससी, एसटी और ओबीसी तीनों वर्गों में महिला श्रेणी के लिए प्रधान का कोई पद आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्यों की स्थिति
जिला परिषद के 25 वार्डों में आरक्षण तय किया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 13 वार्ड हैं, जिनमें सात वार्ड अनारक्षित ओपन और छह वार्ड अनारक्षित महिला के लिए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग को छह वार्ड मिले हैं, जिनमें तीन एससी ओपन और तीन एससी महिला के लिए तय हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के चार वार्ड हैं, जिनमें दो एसटी ओपन और दो एसटी महिला के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो वार्ड हैं, जिनमें एक ओबीसी ओपन और एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी

लाडपुरा, सुल्तानपुर और इटावा समिति
लाडपुरा पंचायत समिति के 17 वार्डों में एससी ओपन के लिए दो, एससी महिला के लिए एक, एसटी ओपन के लिए दो और एसटी महिला के लिए एक वार्ड तय है। ओबीसी ओपन और ओबीसी महिला के लिए एक-एक वार्ड आरक्षित है। अनारक्षित ओपन के लिए चार और अनारक्षित महिला के लिए पांच वार्ड हैं। सुल्तानपुर पंचायत समिति के 21 वार्डों में एससी ओपन के लिए तीन, एससी महिला के लिए दो, एसटी ओपन के लिए दो और एसटी महिला के लिए दो वार्ड तय हैं।


ओबीसी ओपन के लिए एक वार्ड है, जबकि ओबीसी महिला में कोई सीट नहीं है। अनारक्षित ओपन के लिए पांच और अनारक्षित महिला के लिए छह वार्ड रखे गए हैं। इटावा पंचायत समिति के 23 वार्डों में एससी ओपन के लिए तीन, एससी महिला के लिए तीन, एसटी ओपन के लिए दो और एसटी महिला के लिए दो वार्ड आरक्षित हैं। ओबीसी ओपन के लिए एक वार्ड है, जबकि ओबीसी महिला में शून्य सीट है। अनारक्षित ओपन के लिए छह और अनारक्षित महिला के लिए छह वार्ड आवंटित हैं।

चेचट, खैराबाद और सांगोद
चेचट पंचायत समिति के 17 वार्डों में एससी ओपन के लिए दो, एससी महिला के लिए दो, एसटी ओपन के लिए एक और एसटी महिला के लिए एक वार्ड है। ओबीसी ओपन के लिए एक और ओबीसी महिला के लिए एक वार्ड तय है। अनारक्षित ओपन के लिए पांच और अनारक्षित महिला के लिए चार वार्ड हैं। खैराबाद पंचायत समिति के 17 वार्डों में एससी ओपन के लिए तीन, एससी महिला के लिए तीन, एसटी ओपन के लिए एक और एसटी महिला के लिए शून्य सीट है। ओबीसी ओपन के लिए एक और ओबीसी महिला के लिए शून्य सीट रखी गई है। अनारक्षित ओपन के लिए चार और अनारक्षित महिला के लिए पांच वार्ड हैं। सांगोद पंचायत समिति के 23 वार्डों में एससी ओपन के लिए तीन, एससी महिला के लिए दो, एसटी ओपन के लिए एक और एसटी महिला के लिए एक वार्ड है। ओबीसी ओपन के लिए दो और ओबीसी महिला के लिए दो वार्ड तय हैं। अनारक्षित ओपन के लिए छह और अनारक्षित महिला के लिए छह वार्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed