Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar: Computer Operators Halt Work for Two Hours at District Hospital, Protest Over Salary Delays
{"_id":"67ab3019b0d81ab021081e34","slug":"computer-operators-of-general-hospital-boycotted-work-alwar-news-c-1-1-noi1339-2615985-2025-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दो घंटे काम बंद किया, वेतन मिलने में देरी के कारण फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दो घंटे काम बंद किया, वेतन मिलने में देरी के कारण फूटा गुस्सा
जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने समय पर वेतन न मिलने के विरोध में आज दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑपरेटरों का कहना है कि हर महीने उनकी सैलरी देरी से मिलती है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।
कंप्यूटर ऑपरेटर यश जोशी ने बताया कि वेतन हर महीने 7 तारीख तक आ जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक वेतन नहीं मिला। यही नहीं पिछले एक साल से उनका एरियर भी बकाया चल रहा है, लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
इस मामले को लेकर जिला अस्पताल, शिशु अस्पताल और जनाना अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार किया। ऑपरेटरों का कहना है कि वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन बिना वेतन के वे भी अपना काम जारी नहीं रख सकते।
इस मामले पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया और 50 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार से बातचीत की गई तो कुछ कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी गई, जबकि बाकी कर्मचारियों का वेतन शाम तक जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
ऑपरेटरों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में प्लेसमेंट एजेंसी से भी बातचीत की जा रही है ताकि भविष्य में इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।