फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Kumar Sangakkara Accuses Ryanair Staff of Discrimination and Threatening Behaviour at Dublin Airport

क्यों भड़के संगकारा: डबलिन एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ, श्रीलंकाई दिग्गज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसे लताड़ा?

Thu, 29 Oct 2026 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Oct 2026 10:51 AM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने डबलिन एयरपोर्ट पर रायनएयर के कर्मचारियों पर अपने परिवार के साथ भेदभावपूर्ण और धमकी भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर अपना अनुभव साझा किया। एयरलाइन ने अभी तक आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kumar Sangakkara Accuses Ryanair Staff of Discrimination and Threatening Behaviour at Dublin Airport
संगकारा - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मचारियों के कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। संगकारा ने आरोप लगाया कि रायनएयर (Ryanair) के गेट स्टाफ ने उनके परिवार के साथ भेदभावपूर्ण और धमकी भरा व्यवहार किया। 48 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बुधवार, 28 अक्तूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए इसे चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। एयरलाइन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


परिवार के साथ हुआ व्यवहार चौंकाने वाला था'
संगकारा ने एक्स पर रायनएयर के कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए दूसरे यात्रियों से भी अपने अनुभव साझा करने को कहा। उन्होंने लिखा, 'क्या डबलिन में किसी और यात्री को रायनएयर के भेदभावपूर्ण गेट स्टाफ का सामना करना पड़ा है? मेरे और मेरे परिवार के साथ अभी ऐसा ही हुआ और यह चौंकाने वाला था। बात करने का लहजा, प्रक्रिया को गलत तरीके से संभालना और धमकी भरा व्यवहार। किसी भी यात्री के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। डबलिन में यह मेरा पहला खराब अनुभव था।'
विज्ञापन


पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के साथ उनका विवाद किस बात को लेकर हुआ था। उन्होंने घटना के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया या कथित धमकी के बारे में भी अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। फिलहाल, उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

दूसरे श्रीलंकाई व्यक्ति ने भी साझा किया अनुभव
संगकारा की पोस्ट पर श्रीलंका के संजीव वीरावरना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिमी देशों में रहने और यात्रा करने के दौरान अपने साथ भी भेदभाव होने का दावा किया। वीरावरना ने लिखा, 'कुमार, मैंने पश्चिम के हर हिस्से में भेदभाव का अनुभव किया है। मैं वहां 16 साल रहा, अगले 25 साल तक वहां आता-जाता रहा और अब मैंने यह सब छोड़ दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि इन अनुभवों के कारण अब वह जरूरी होने पर ही पश्चिमी देशों की यात्रा करना चाहते हैं। इस पर संगकारा ने उनकी बात से सहमति जताते हुए लिखा, 'जब आप खुद ऐसा अनुभव करते हैं, तो यह काफी परेशान करने वाला होता है।'

श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं संगकारा
कुमार संगकारा श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अपने करियर में उन्होंने 134 टेस्ट, 404 वनडे और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में संगकारा ने 12,400 रन बनाए, जिसमें 38 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 14,234 रन दर्ज हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए।

संगकारा 2007 और 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा भी रहे थे। दोनों बार टीम उपविजेता रही। संन्यास के बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े रहे और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जबकि 2026 का अभियान क्वालिफायर-2 में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed