फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhiwadi khushkhera plastic factory fire plant burnt rajasthan

राजस्थान: भिवाड़ी में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 25 Oct 2026 01:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 25 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में भीषण आग लग गई। प्लॉट नंबर एफ-621 पर स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक उत्पादों और बड़ी मात्रा में केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
bhiwadi khushkhera plastic factory fire plant burnt rajasthan
भिवाड़ी के खुशखेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में भीषण आग लग गई। प्लॉट नंबर एफ-621 पर संचालित फैक्ट्री में सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी। कंपनी में प्लास्टिक उत्पादों के साथ बड़ी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे प्लांट में फैल गई और करीब आधे घंटे के भीतर फैक्ट्री का पूरा प्लांट जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

आग की गंभीरता देख एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा स्थित रीको फायर स्टेशन को सूचित किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर स्टेशन के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटीं रहीं।

विज्ञापन

प्लास्टिक और केमिकल की वजह से तेजी से फैली आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में प्लास्टिक के उत्पाद बनाए जाते थे। उत्पादन प्रक्रिया में केमिकल का भी इस्तेमाल होता था। कंपनी परिसर में प्लास्टिक और केमिकल की बड़ी मात्रा मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से उठने वाले काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षित रखने पर भी ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने का खतरा

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियां एक-दूसरे के नजदीक स्थित हैं। ऐसे में आग के आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने का खतरा बना हुआ था। इसे देखते हुए दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ आसपास के प्लांटों को इसकी चपेट में आने से बचाने के प्रयास किए। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य करने के लिए टीमें लगातार प्रयास करती रहीं।

जनहानि की सूचना नहीं, नुकसान का आकलन बाकी

फैक्ट्री में आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, पूरा प्लांट जलकर राख होने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुझने के बाद घटनास्थल की स्थिति स्पष्ट होगी और नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed