फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protests against new law that replaced MNREGA

हलवारा: मनरेगा की जगह नए कानून के विरोध में प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

Mon, 22 Dec 2025 07:13 PM IST
Ankesh Thakur अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:13 PM IST
Protests against new law that replaced MNREGA
मनरेगा को निरस्त कर भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन 2025 के खिलाफ सीटू ने पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विधानसभा रायकोट के कई गांव में सोमवार को मनरेगा की जगह बनाए नए कानून की प्रितियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए गए। सीटू पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दलजीत कुमार गोरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है, आरएसएस की कठपुतली मोदी सरकार देश के गरीब वर्ग को अनपढ़ और दो वक्त की रोटी का मोहताज बनाकर 5 किलो मुफ्त अनाज पर पूरी तरह निर्भर कर देना चाहती है। मनरेगा के जरिये मेहनत करने वाला देश का गरीब मजदूर वर्ग अब सीधे केंद्र सरकार के रहमोकरम पर होगा, मनरेगा में राज्य सरकारें काम देती थी अब वो अधिकार भी केंद्र सरकार ने अपने पास रख मजदूर वर्ग को अपना गुलाम बनाने की तरफ कदम बडा लिया है। कामरेड गोरा ने कहा कि पहले मांग पर काम दिया जाता था, लेकिन अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किसे काम देना है और किसे नहीं। मनरेगा में बजट का 95 प्रतिशत केंद्र सरकार और 5 प्रतिशत पंजाब सरकार खर्च करती थी, लेकिन नये कानून में इसे 60-40 करके गरीब राज्यों पर बज्रपात कर दिया है। नए कानून के जरिये 100 की जगह 125 दिन काम देने के दावे कर रही केंद्र की मोदी सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल में आजतक देश के 90 प्रतिशत मनरेगा मजदूरों को 100 दिन भी काम नहीं दे पाई है। देश में सिर्फ 5 प्रतिशत मजदूरों को ही साल में 100 दिन काम मिल रहा है। जो काम देश के गांव की पंचायतें करते आ रही थी वो अब मोदी सरकार ने सीधे अपने हाथ में ले लिया है। यही हाल तब था जब तीन काले कृषि कानून लाए गए थे तब भी यूं ही महिमामंडन किया जा रहा था। अब एक बार फिर दिल्ली की सरहदें घेरने पड़ी तो वो तैयार हैं और अब समय आ गया कि किसान मजदूरों का साथ दें। केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून की तरह मनरेगा की जगह बनाये नए कानून को वापिस लेना ही होगा मनरेगा मजदूर यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिंह बरमी ने कहा कि मनरेगा की जगह लेने वाले नए कानून में बहुत खामियां हैं जिन्हें ठीक करना जरूरी है और केंद्र सरकार के मजदूर वर्ग पर किए अत्याचार के खिलाफ 10 जनवरी को लुधियाना के बस्सियां गांव में राज्य सम्मेलन किया जा रहा है, जिसमें मजदूर संगठनों की केंद्रीय लीडरशिप पहुंच कर संघर्ष का स्वरूप तैयार करेगी मजदूर नेता गुरदीप सिंह बुर्ज लिट ने बताया कि हलवारा के अलावा बुर्ज लिट्टां, बुर्ज हकीमां, राजोआणा खुर्द राजोआणा कलां, तलवंडी राय बस्सियां, बुर्ज हरि सिंह, गोबिंदगढ, नूरपुरा, बरमी और लित्तर आदि गांव में मनरेगा की जगह बनाए गए काले कानून की प्रतियां और मोदी सरकार के पुतले जलाए गए। इस अवसर पर रुलदा सिंह गोबिंदगढ़, प्रितपाल सिंह बिट्टा, राज जसवंत सिंह जोगा, गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह बस्सियां, बहादुर सिंह नूरपुरा और सुखचैन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Prayagraj: माघ मेले की तैयारियां...शंकराचार्य के शिविर के लिए किया गया भूमि पूजन

22 Dec 2025

Pratapgarh News - मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में बंद रहा उड़ैयाडीह बाजार, पुलिस और पीएसी तैनात

22 Dec 2025

अलीगढ़ के मामूद नगर में अलाव में जले दो बच्चे, जलते हुए सड़क पर दौड़े

22 Dec 2025

विधानसभा सत्र से पहले सपा विधायक शिवपाल सिंह ने रखी अपनी बात

22 Dec 2025

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को मिली जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

22 Dec 2025
विज्ञापन

साइबर ठगों को सिम उपलब्ध कराने वालों पर शिकंजा, बरेली पुलिस ने दर्ज की 14 रिपोर्ट

22 Dec 2025

विधानसभा सत्र से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रखी अपनी बात

22 Dec 2025
विज्ञापन

विधानसभा सत्र से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रखी अपनी बात

22 Dec 2025

कोडीन सिरप मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने आरोपी की फोटो दिखाकर पूछा सवाल

22 Dec 2025

विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर सपाइयों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी

22 Dec 2025

Vidisha News: स्कूल जाते समय ओवरलोड ऑटो से गिरा बच्चा, लापरवाही उजागर, सुरक्षा पर उठे सवाल

22 Dec 2025

VIDEO: ठंड से कांपे लोग, कोहरे-धुंध में थमी वाहनों की रफ्तार, ऐसा रहा अमेठी का हाल

22 Dec 2025

कंपनी में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

22 Dec 2025

Anurag Thakur: कांग्रेसियों से अनुराग ठाकुर का सीधा सवाल, इस मुद्दे पर घेरा!

22 Dec 2025

VIDEO : सोमवार को कड़ाके की ठंड ने कंपा दिया... कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रहे

22 Dec 2025

VIDEO: सीएम योगी ने कसा तंज, बोले- दिल्ली में दो नमूने हैं जब देश में चर्चा होती है तो विदेश भाग जाते हैं

22 Dec 2025

VIDEO: घने कोहरे ने थाम दी रफ्तार, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

22 Dec 2025

VIDEO: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर आक्रोश, आगरा में पुतला दहन

22 Dec 2025

Rampur: 'बुलडोजर की घटनाएं होती हैं तो दुख होता है' संजय सिंह का तीखा वार!

22 Dec 2025

पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पीपीएस ऑफिसर्स का प्रांतीय सम्मेलन

22 Dec 2025

VIDEO: भारत–नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में घना कोहरा, सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

22 Dec 2025

VIDEO: गोंडा में मौसम ने बढ़ाई परेशानी, दृश्यता कम होने से हो रही दिक्कत

22 Dec 2025

VIDEO: घने कोहरे की चादर में लिपटा अकबरपुर, ठंड से ठिठुरा जनजीवन

22 Dec 2025

Shimla: मनरेगा का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

22 Dec 2025

Kullu: सैंज में तलाड़ा पंचायत के बाशिंदों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

22 Dec 2025

Ashoknagar News: प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, 4 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

22 Dec 2025

वाराणसी में जायसवाल मैरिज प्वाइंट ने किया वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन, VIDEO

22 Dec 2025

Sultanpur News: मुख्तार गैंग के शार्प शूटर सिराज का एनकाउंटर

22 Dec 2025

VIDEO: बाजरा खरीद में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

22 Dec 2025

VIDEO: हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने बांग्लादेश मामले में उठाए सवाल, कही ये बातें

22 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed