Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Stone-pelting during action against kiosks in Jalandhar; 2 people, including a woman, taken into custody
{"_id":"6aec8d2303dbbe842702542c","slug":"video-stone-pelting-during-action-against-kiosks-in-jalandhar-2-people-including-a-woman-taken-into-custody-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में खोखों पर कार्रवाई के दौरान पथराव, महिला समेत 2 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में खोखों पर कार्रवाई के दौरान पथराव, महिला समेत 2 हिरासत में
जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए खोखों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जेसीबी से खोखे हटाने का काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके के निवासियों और विरोध कर रहे लोगों के बीच भी पथराव और हाथापाई शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
जेसीबी देखते ही शुरू हुआ विरोध, दोनों तरफ से पथराव
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम भगत सिंह कॉलोनी में अवैध रूप से बने खोखों को हटाने पहुंची थी। जैसे ही कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद कुछ प्रवासियों ने विरोध जताते हुए ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि इस दौरान इलाके के निवासियों को भी निशाना बनाया गया। इसके जवाब में स्थानीय लोगों ने भी पथराव किया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और पथराव होता दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में गुस्साए लोग एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक महिला पर भी पत्थर फेंकने के आरोप हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक महिला और दो लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है, जिनमें खोखे का मालिक भी शामिल बताया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने मौके पर दो खोखों को हटाने की कार्रवाई की थी। विरोध के दौरान पथराव की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने बिना पूर्व नोटिस दिए कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में अवैध कब्जों और झुग्गियों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ लोगों ने ललित नामक व्यक्ति और उसके परिवार को लेकर भी आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भारी विरोध और हंगामे के बावजूद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके पर बने अवैध खोखों को हटाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।