{"_id":"6ad384c4a9db95efad0abb95","slug":"video-raid-on-an-illegal-clinic-in-jalandhar-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अवैध क्लीनिक पर छापेमारी, संचालक नहीं दिखा सका डिग्री और लाइसेंस; ड्रग इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अवैध क्लीनिक पर छापेमारी, संचालक नहीं दिखा सका डिग्री और लाइसेंस; ड्रग इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच
जालंधर जिले के थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते ताजपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक क्लीनिक पर छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर अपनी मेडिकल डिग्री, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अधिकारियों ने क्लीनिक में रखी दवाइयों के स्टॉक और उनसे संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ताजपुर गांव स्थित किरण क्लीनिक में अचानक जांच की। अधिकारियों ने जब संचालक से मेडिकल डिग्री, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस मांगा, तो वह मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया गया कि संचालक ने अधिकारियों से कहा कि उसके दस्तावेज घर पर रखे हुए हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि क्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी की पास में ही एक अन्य दुकान गुरु कृपा हेल्थ केयर सेंटर भी है। टीम ने वहां पहुंचकर भी दस्तावेजों की जांच की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वहां भी मौके पर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर (जालंधर-2) अमित बंसल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की गई है। फिलहाल दवाइयों के बिल, स्टॉक और लाइसेंस से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।