फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP protests over Gulzar Singh case, burns Cheema's effigy

Jalandhar News: गुलजार सिंह मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, चीमा का पुतला फूंका

Fri, 11 Sep 2026 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 11 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
BJP protests over Gulzar Singh case, burns Cheema's effigy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा से जुड़े गुलजार सिंह मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबोहर के गांव शेरगढ़ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री चीमा का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा हलका इंचार्ज वंदना सांगवाल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांगवाल ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक करने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। सांगवाल ने यह भी कहा कि मामले को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इससे सच्चाई सामने आ सकेगी। प्रदर्शन में शामिल अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पंजाब सरकार और संबंधित मंत्री के खिलाफ रोष जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह मामला 6 सितंबर 2026 को संगरूर के तुर बंजारा गांव से जुड़ा है। उस दिन गुलजार सिंह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री से प्रदेश में खुलेआम बिक रहे नशे को लेकर सवाल किया था। अगले दिन गुलजार सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में लुधियाना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed