{"_id":"6aa3fda3691ba498d7007394","slug":"commission-serious-about-solving-problems-of-sanitation-workers-gill-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111606-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग गंभीर : गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग गंभीर : गिल
Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने जालंधर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गिल ने दिल्ली में वाल्मीकि समाज के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के सम्मान में राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा की।
गिल ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस स्मारक के लिए कोष जारी कर दिया है। छह महीने में जमीन तय कर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याएं किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं। ये समस्याएं पूरे देश से संबंधित हैं। आयोग इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। कर्मचारियों को उनके अधिकारों और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है। आयोग ने सीवरमैनों के लिए कई सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी हैं। इनमें जोखिम भत्ता और बेहतर वेतन शामिल है। पूर्ण कुशल कर्मचारी का दर्जा और स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी दिलाने की सिफारिश की गई है। गिल ने नमस्ते योजना के तहत मशीनें खरीदने पर 25 से 50 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ उठाने की भी अपील की।