{"_id":"6b0034b205867b5a7c009365","slug":"video-mukerian-mill-dispute-agitation-in-punjab-if-no-release-by-the-25th-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुकेरियां मिल विवाद: 25 तक रिहाई नहीं तो पंजाब में आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेरियां मिल विवाद: 25 तक रिहाई नहीं तो पंजाब में आंदोलन
मुकेरियां शुगर मिल के बाहर किसानों के धरने के दौरान हुए हादसे और तीन किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चे ने चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर तक गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो पूरे पंजाब में आंदोलन तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चे के राष्ट्रीय संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 15 नवंबर से मुकेरियां शुगर मिल के बाहर गन्ने का उचित मूल्य देने और मिलों को समय पर चालू करवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी था।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की देर रात धरनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रॉली से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोर्चे का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय तीन किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने किसानों के ट्रैक्टर और कारें भी कब्जे में ले ली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसान नेताओं को निशाना बना रही है।
23 नवंबर को एसएसपी को सौंपेंगे मांगपत्र
संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि 23 नवंबर को एसएसपी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसमें गिरफ्तार किसान नेताओं की तत्काल रिहाई, जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जाएगी।
25 नवंबर से पूरे पंजाब में आंदोलन की चेतावनी
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 नवंबर तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो पूरे पंजाब में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर काका सिंह कोटड़ा, जसवीर सिंह, हरसुलिंदर सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह भोजराज, सुखपाल सिंह डफ्फर, अमरजीत सिंह रड़ा, राजिंदर सिंह, सोनू ओलख, दिलजीत सिंह, हरदेव सिंह चिट्टी, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, माखन सिंह, हरदयाल सिंह और कुलविंदर सिंह मछियाणा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।