{"_id":"6b0034747d3be032310633bd","slug":"hygiene-related-instructions-issued-for-mid-day-meal-cooks-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-106150-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मिड-डे-मील रसोइयों के लिए स्वच्छता संबंधी निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मिड-डे-मील रसोइयों के लिए स्वच्छता संबंधी निर्देश जारी
Fri, 20 Nov 2026 05:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बच्चों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाले रसोई कर्मचारियों के लिए स्वच्छता संबंधी निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने महिला कुकों को खाना बनाते समय कांच की चूड़ियां, नोज पिन, अन्य आभूषण और नेल पॉलिश लगाने से परहेज करने को कहा है।
विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि चूड़ियां टूटने से कांच के टुकड़े भोजन में गिर सकते हैं। नेल पॉलिश के कण भी खाने को दूषित कर सकते हैं। स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि रसोई कर्मचारियों के नाखून छोटे और साफ हों। खाना बनाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोए जाएं। साफ एप्रन, सिर ढकने के लिए कैप और दस्तानों का इस्तेमाल भी अनिवार्य है। रसोई और बर्तनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
सेठी बेकरी में फिर मिली गंदगी :
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जीरा स्थित सेठी बेकरी का दोबारा औचक निरीक्षण किया। वहां पहले जैसी गंदगी और सफाई संबंधी कमियां मिलीं। कुछ दिन पहले भी विभाग ने बेकरी को कमियां दूर करने की चेतावनी दी थी। अभिनव कुमार ने बताया कि दोबारा जांच में कोई संतोषजनक सुधार नहीं मिला। लापरवाही जारी रहने पर विभाग ने दोबारा कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।