{"_id":"69c142626aa74f079f082599","slug":"video-family-injured-in-bus-car-collision-in-jalandhar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में तेज रफ्तार का कहर: बस-कार के बीच टक्कर में परिवार घायल, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में तेज रफ्तार का कहर: बस-कार के बीच टक्कर में परिवार घायल, लगा जाम
जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब तेज रफ्तार निजी बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार में सवार परिवार के सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े होने से लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद खुलवाया। घायल कार चालक हरदीप सिंह, निवासी गांव अट्टी, ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दवाई लेने जा रहे थे। गोराया के पास गांव अट्टा नहर के पीछे उनकी कार खड़ी थी, तभी लुधियाना की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।